UP News: आगरा में बेकरी के बॉयलर फटने से 13 कर्मचारी झुलसे, अफरातफरी का माहौल

Agra bakery boiler explosion: आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेडले बेकर्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बॉयलर फटने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 13 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दोपहर हुई घटना
बता दें, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। मेडले बेकर्स की यूनिट में काम चल रहा था। अचानक से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा कैसे हुआ?
फैक्ट्री में काम कर रहे अर्जुन ने बताया कि बॉयलर के फटने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वह कई बार बॉयलर से खतरे के बारे में अपनी मैनेजर से कह चुके थे, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया। इस हादसे में कर्मचारियों के कपड़े और चमड़े तक जल गए, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
— vipin tiwari (@vipintiwari76) January 16, 2025
सीनियर सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि हादसा एक तकनीकी फॉल्ट के कारण हुआ। सभी कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक से तेज धमाका हुआ। वे सभी घटनास्थल पर पहुंचे और कई कर्मचारी तड़पते हुए मिले।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS