PDA पर भारी योगी फार्मूला : UP उपुचनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ, बीजेपी ने 7 सीटों में खिलाया कमल

UP by-election 2024 Result Analysis
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 रिजल्ट विश्लेषण
UP by-election Result : यूपी विधानसभा उपुचनाव में समाजवादी पार्टी का पीडीए फार्मूला फेल होता दिखा रहा है। भाजपा ने 7 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है।

UP Assembly by-election Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपुचनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का पीडीए फार्मूला (PDA formula) फेल होता दिखा रहा है। सपा (SP) यहां की 9 में से महज 2 सीटों पर निर्णायक बढ़त की ओर है। जबकि, भाजपा नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 7 सीटों पर लगातार आगे चल रही है। मुरादाबाद की मुल्लिम बहुल कुंदरकी सीट में बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह एकतरफा जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

UP की 9 सीटों पर 90 प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में 90 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के बीच रहा। गाजियाबाद और कुंदरकी सहित 7 सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। जबकि, सपा मैनपुरी की करहल और कानपुर की मुस्लिम बहुल सीसामऊ सीट बचाने में कामयाब रही। बसपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके।

UP उपचुनाव का विधानसभा सीटवार रिजल्ट

प्रत्याशी विजेता उपविजेता मार्जिन कुल प्रत्याशी
गाजियाबाद 96946 भाजपा 53508 सपा 30796 11
कुंदरकी भाजपा सपा 12
मीरपुर 84304 भाजपा 53508 सपा 30796 11
खैर 100181 भाजपा 61788 सपा 38393 5
करहल 104304 सपा 89579 भाजपा 14725 7
सीसामऊ 69714 61150 भाजपा 8564 5
कटेहरी 104091 भाजपा 69577 सपा 34514 11
मझवां 77737 भाजपा 72815 सपा 4922 13
फूलपुर 78289 भाजपा 66984 सपा 11305 12

यह भी पढ़ें: उपचुनाव 2024: 15 राज्यों की 50 सीटों का रिजल्ट; किसने, कहां मारी बाजी, यहां देखिए सीटवार डिटेल्स

भाजपा ने सपा से छीनी 2 सीटें
यूपी की जिन 7 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से तीन सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर उसकी सहयोगी आरएलडी और निषाद पार्टी के विधायक थे। यानी NDA ने अपनी सभी सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 2 सीटें समाजवादी पार्टी से छीन ली। सपा ने अपनी परंपरागत सीट करहल और सीसामऊ तो बचाने में कामयाब रही, लेकिन मुरादाबाद की कुंदरकी और अम्बेडकर नगर की कटेहरी सीट पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। कटेहरी लालजी वर्मा और कुंदरकी बर्क के सांसद निर्वाचित होने से खाली हुई थीं।

यह भी पढ़ें: कुंदरकी में खिला कमल : 33 साल सपा-बसपा का सूपड़ा साफ, जानें क्यों चर्चा में है UP की यह सीट

कुंदरकी की जीत से भाजपा ने चौकाया
कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 163192 वोटों से हराया सबको चौंका दिया। मुस्लिम बहुल इस सीट पर रामवीर सिंह को 168526 वोट मिले। जबकि रिजवान को मिज 25334 वोटों से संतोष करना पड़ा। कुंदरकी में 32वें राउंड तक 219783 वोटों की गिनती हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story