Logo
UP Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों में वोटिंग पूरी हो गई। शनिवार 1 जून को आखिरी चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित 13 सीटों में चुनाव हुए। कुछ देर में एक्जिट पोल जारी होंगे। फाइनल रिजल्ट 4 जून को आएगा।

UP Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव शनिवार को सातवें चरण की वोटिंग के साथ संपन्न हो गए। तीन दिन बाद मंगलवार 4 जून को परिणाम घोषित होंगे। मतदान बाद शनिवार शाम 6.30 बजे से सर्वे एजेसियां एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़े जारी कर रही हैं। भाजपा फिर 62 से 68 सीटें जीत सकती है।  

UP Lok Sabha Exit Poll Live 

  • मुजफ्फरनगर-कैराना में भाजपा को फायदा 
    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर और कैराना में सपा हारती हुई दिख रही है। यह दोनों सीटें भाजपा जीत सकती है। 
    कैराना में सपा की इकरा हसन और मुजफ्फरनगर में मलिक उम्मीदवार हैं। 
  • जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 68 से 74 और सपा कांग्रेस को 12 से 6 सीट मिलने का अनुमान है। बसपा के खाते में यहां भी 0 सीटें मिलने का दावा किया गया है। 
  • इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को इसमें भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है।  
  • कौशांबी और जौनपुर में सपा को फायदा 
    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में भाजपा कौशांबी और जौनपुर की सीट हार सकती है। जौनपुर में नामांकन से पहले बाहुबली नेता धनंजय सिंह को लाया गया, लेकिन इसका फायदा मिलता नहीं दिख रहा। जबकि, कौशांबी में रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की नाराजगी भारी पड़ती दिख रही है। 
  • रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के सर्वे में एनडीए को उत्तर प्रदेश की 80 में से 69 सीटें मिल रही हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन यहां 11 सीटें जीत सकती है। 
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन को 18 सीट
    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में उत्तर प्रदेश की 62 सीट भाजपा जीत रही है। जबकि 18 सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन को मिलने की उम्मीद जताई गई है। कुछ ऐसा ही आंकड़ा जन की बात ने दिए हैं। इसमें बताया गया कि भाजपा 67 से 70 सीटें जीत सकती है। जबकि, कांग्रेस रायबरेली के अलावा सभी सीटें हार रही है। सपा दो-तीन सीटें गेन कर सकती है। 
  • भाजपा गठबंधन को 69-74 सीटें
    रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही। 
  • बृजभूषण के बेटे जीत रहे, राजभर हार रहे
    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण जीत रहे हैं। जबकि, घोसी में मंत्री राजभर के बेटे अरविंद चुनाव हार रहे हैं। यहां से सपा के राजीव राय के जीतने का अनुमान है।  

ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे

सर्वे एजेंसी  BJP+ Congress+SP BSP
टुडे चाणक्य 68 12 0
एबीपी-सी वोटर 62-66 15-17 0
रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू 69 11 0
रिपब्लिक मैट्रिज 69-74 6-11 0
इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स 69 11 0
जन की बात 68 -74 12 से 6 0
न्यूज-24 D डायनामिक 69 11 0
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स  69 11 0

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में पिछली बार भाजपा नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 64 जीती थी। जबकि, बहुजन समाज पार्टी और सपा गठबंधन ने 15 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। इससे पहले 2024 में NDA गठबंधन ने 73 और सपा ने पांच सीटें जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की सीट जीती थी। 

उत्तर प्रदेश में पिछली बार सभी एजेसिंयों के सर्वे फेल हो गए थे, लेकिन आजतक-एक्सिस ने भाजपा को 62-68, सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें और कांग्रेस को एक-दो सीट मिलने का अनुमान जताया था। यह आंकड़े लगभग सही रहे। 

2019 में UP Exit Poll में यह बताया गया था अनुमान 

सर्वे एजेंसी  BJP+ BSP+SP Congress
एबीपी-नील्सन  22 56  2
टाइम्स नाउ-वीएमआर  58  20 2
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 50 28  2
आजतक-एक्सिस  62-68 10-16 2
 वास्तविक रिजल्ट  64 15 1

2019 का चुनाव सपा-बसपा और आरएलडी ने मिलकर लड़ा था। इस बार RLD भाजपा के साथ है। बसपा अकेले लड़ रही है। जबकि, समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।  भाजपा का यहां अपना दल, RLD, सुभाषपा, निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। 

5379487