Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Polling Updates: उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार 25 मई को छठे चरण की वोटिंग हुई। इस चरण की 14 सीटों के लिए 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। जानें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...। 

 UP की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी; UP Lok Sabha Chunav polling Update 

UP की 14 सीटों पर 54.3 फीसदी मतदान

लोकसभा  वोटिंग प्रतिशत 
इलाहाबाद  49.30 प्रतिशत 
अंबेडकर नगर 59.53 प्रतिशत 
आजमगढ़  54.20 प्रतिशत 
बस्ती  55.03 प्रतिशत 
भदोही  50.67 प्रतिशत 
डुमरियगंज  50.62 प्रतिशत 
जौनपुर  52.65 प्रतिशत 
लालगंज  52.86 प्रतिशत 
मछलीशहर  52.10 प्रतिशत 
फूलपुर  46.80 प्रतिशत 
प्रतापगढ़  49.65 प्रतिशत 
संत कबीर नगर  51.11 प्रतिशत 
श्रावस्ती  50.71 प्रतिशत 
सुल्तानपुर 53.60 प्रतिशत 

UP की 14 सीटों में 3 बजे तक 43.95 फीसदी मतदान

लोकसभा  वोटिंग प्रतिशत 
इलाहाबाद  41.04 प्रतिशत 
अंबेडकर नगर 50.01 प्रतिशत 
आजमगढ़  45.38 प्रतिशत 
बस्ती  47.03 प्रतिशत 
भदोही  42.39 प्रतिशत 
डुमरियगंज  43.96 प्रतिशत 
जौनपुर  43.75 प्रतिशत 
लालगंज  44.63 प्रतिशत 
मछलीशहर  43.89 प्रतिशत 
फूलपुर  39.06 प्रतिशत 
प्रतापगढ़  41.87 प्रतिशत 
संत कबीर नगर  43.49 प्रतिशत 
श्रावस्ती  43.50 प्रतिशत 
सुल्तानपुर 45.31 प्रतिशत 

 UP की 14 सीटों में 1 बजे तक 37.23 फीसदी मतदान

लोकसभा  वोटिंग प्रतिशत 
इलाहाबाद  34.06 प्रतिशत 
अंबेडकर नगर 41.59 प्रतिशत 
आजमगढ़  38.37 प्रतिशत 
बस्ती  40.07 प्रतिशत 
भदोही  35.82 प्रतिशत 
डुमरियगंज  37.64 प्रतिशत 
जौनपुर  37.41 प्रतिशत 
लालगंज  38.12 प्रतिशत 
मछलीशहर  37.36 प्रतिशत 
फूलपुर  33.05 प्रतिशत 
प्रतापगढ़  36.01 प्रतिशत 
संत कबीर नगर  36.99 प्रतिशत 
श्रावस्ती  36.74 प्रतिशत 
सुल्तानपुर 38.42 प्रतिशत 
  • संतकबीर नगर में महिला की मौत 
    संतकबीर नगर में  मतदान के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बेलहर थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान में जलधारी देवी पत्नी बसंत (70) केवटलिया बूथ में वोट डालने आई थीं, तभी भीषण गर्मी के चलते गेट पर चक्कर खाकर गिर गईं। परिजनों ने तुरंत मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

  • डुमरियागंज में चुनाव का बहिष्कार
    डुमरियागंज तहसील के पोखरा काजी में ग्रामीणों ने सड़क के लिए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम संजीव रंजन की समझाइश के बाद यहां साढ़े तीन घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। ग्रामीण मौजूदा सांसद से नाराज हैं। कहा, 15 साल से उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया है। पोखरा काजी में तकरीबन 10:30 मतदान शुरू हुआ।  

  • सिद्धार्थनगर में बहिष्कार के बीच 11 वोट 
    सिद्धार्थनगर में बढ़नी ब्लॉक के ढ़ेकहरी खुर्द में ग्रामीणों ने सड़क के लिए बहिष्कार किया। एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार और सीओ अरुणकांत सिंह मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। प्रधान अमर सिंह चौधरी ने बताया, ढ़ेकहरी चौराहे से ढ़ेकहरी खुर्द होते हुए बलरामपुर सीमा स्थित अर्रा नाला तक सड़क जर्जर है। 25 वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई। सांसद, विधायक और अफसरों से कई बार मांग की, लेकिन सड़क नहीं बनी। यहां अफसरों ने 11 लोगों से जबरन मत डलवा दिया।

  • डीएम ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील 
    प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों से अपील की है। कहा, आप अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं। बताया कि वोट देना हम सबका कर्तव्य है। 
     

UP  में 11 बजे तक 27.06 फीसदी मतदान

लोकसभा  वोटिंग प्रतिशत 
इलाहाबाद  23.88 प्रतिशत 
अंबेडकर नगर 30.02  प्रतिशत 
आजमगढ़  28.60 प्रतिशत 
बस्ती  29.08 प्रतिशत 
भदोही  25.51 प्रतिशत 
डुमरियगंज  27.74 प्रतिशत 
जौनपुर  26.81 प्रतिशत 
लालगंज  28.40 प्रतिशत 
मछलीशहर  27.18 प्रतिशत 
फुलपुर  22.85 प्रतिशत 
प्रतापगढ़  26.35 प्रतिशत 
संत कबीर नगर  27.35 प्रतिशत 
श्रावस्ती  26.69 प्रतिशत 
सुल्तानपुर 28.05 प्रतिशत 
  • केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी संग किया मतदान 
    प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। कहा, मतदान हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर का मतदाता हूं। इसलिए मैं परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। सभी से अपील है कि मतदान जरूर करें। 
     
  • लालगंज में गश खाकर गिरा वोटर
    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने हर बूथ पर छाया पानी के इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद मतदाताओं की मुश्किल कम नहीं हो रहीं। सुबह से ही वोटर्स के बीमार होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बस्ती में तो पीठासीन अधिकारी ही बीमार  पड़ गए। लालगंज के खनियरा बूथ में एक मतदाता चक्कर खाकर गिर गया। 

उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 12.33 फीसदी मतदान

लोकसभा  वोटिंग प्रतिशत 
इलाहाबाद   9.37 प्रतिशत 
अंबेडकर नगर 14.61 प्रतिशत 
आजमगढ़  14.17 प्रतिशत 
बस्ती  14.26 प्रतिशत 
भदोही  12.84 प्रतिशत 
डुमरियगंज  13.38 प्रतिशत 
जौनपुर  12.91 प्रतिशत 
लालगंज  10.95 प्रतिशत 
मछलीशहर  13.33 प्रतिशत 
फुलपुर  7.45 प्रतिशत 
प्रतापगढ़  12.89 प्रतिशत 
संत कबीर नगर  12.73 प्रतिशत 
श्रावस्ती  9.95 प्रतिशत 
सुल्तानपुर 14.11 प्रतिशत 
 
  • सांसद रीता बहुगुणा ने पति से साथ किया मतदान 
    प्रयागराज में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पति के साथ बॉयज हाई स्कूल पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद कहा, कहा, लोगों में बहुत उत्साह है। जन-जन की मंशा है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा हो गया है। विकास कार्य से जनता संतुष्ट है। 
  •  
  • अम्बेडकरनबर लोकसभा क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां वोट डालने के बाद लोग सेल्फी लेने से नहीं चूकते। 
     

    बस्ती में पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी 
    बस्ती सदर विधानसभा की बूथ संख्या 58 में पीठासीन अधिकारी-3 की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अफसरों ने तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और जोनल मजिस्ट्रेट ने पीओ 3 की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
  • मांडा खास में ईवीएम खराब, मांडा उमापुर में बहिष्कार 
    इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मांडा खास के बूथ नंबर 328, 29, 30 की ईवीएम खराब हो गई, जिससे काफी देर तक मतदान रुका रहा। जबकि, 
    इलाहाबाद के मांडा उमापुर कलां में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 
  • मतदान से पहले पौधारोपण
    प्रतापगढ़ संसदीय सीट में कुछ मतदाताओं ने अनोखी पहल की। भगवा में एक युवती ने मतदान के पहले पंचायत भवन में पौधारोपण किया। कहा, लोकतंत्र के साथ पर्यावरण संतुलित बनाए रखना भी अनिवार्य है। आज जिस तरीके से गर्मी बढ़ रही है, इसे देखते हुए जरूरी हो गया है कि हर व्यक्ति एक एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे। 
  • डुमरियागंज में बुजुर्ग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह 
    उत्तर प्रदेश में शनिवार को भीषण गर्मी के बीच मतदान जारी है। इसके बावजूद वोटर्स में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। डुमरियागंज और प्रतापगढ़ संसदीय सीट में बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं है। सुबह-सुबह  बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे बुजुर्गों ने बताया कि हर चुनाव में पहले मतदान फिर दूसरे काम करते रहे हैं। मतदान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है।