UP Paper Leak: ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों की मदद से लीक हुआ पेपर, अब तक मास्टरमाइंड सहित 396 आरोपी गिरफ्तार

UP Paper Leak case: डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, अभिषेक गुप्ता और रोहित पांडेय की मदद से पेपर लीक किया गया था। इसमें डॉक्टर सहित 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।;

Update:2024-03-15 15:19 IST
यूपी पूलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद दो आरक्षक सहित 100 से अधिक साल्वर गिरफ्तारUP Police Paper Leak
  • whatsapp icon

UP Paper Leak case: उत्तर प्रदेश की सिपाही भर्ती और RO-ARO परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेषक (डीजीपी) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए 396 आरोपियों की जाानकारी दी। बताया कि यूपी में पुलिस भर्ती और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके थ्रू पेपर छपकर आने थे।

 इस मामले में मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह पटना में डॉक्टर है।

Similar News