UP का मौसम: लखनऊ-प्रयागराज समेत 12 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की भी आशंका, New Year पर होगी तेज ठंड

Uttar Pradesh today weather update, fog in 11 districts, rain alert in 14
X
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट
UP weather Today: लखनऊ-प्रयागराज सहित 12 जिलों में बारिश हुई। बुधवार (25 दिसंबर) सुबह यूपी के 29 जिलों में घना कोहरा रहा। अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

UP weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के साथ बारिश का दौर जारी है। मंगलवार रात लखनऊ-प्रयागराज सहित UP के 12 जिलों में बारिश हुई। राजधानी में बारिश और तेज हवा के चलते एक पेड़ गिर गया। बुधवार सुबह 29 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में क्रिसमस का पर्व ठंड और बारिश के बीच मनाया गया। नए साल पर भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी
उत्तर प्रदेश में बादल और धुंध के चलते तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार रात सबसे कम 7.4 डिग्री तापमान फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया। यूपी के औसत तापमान में 7 डिग्री की कमी आई है। जबकि, बादलों के चलते रात के औसत तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में क्रिसमस डे पर घने कोहरे का अटैक, कई फ्लाइट्स और 20 ट्रेन प्रभावित

29 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट
प्रयागराज में बुधवार को सुबह से बारिश हो रही है। 29 दिसंबर से यहां शीतलहर का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी के बाद 200 से ज्यादा सड़कें बंद, दिल्ली में धुंध से फ्लाइट्स प्रभावित

28 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बताया कि पहाड़ों में 28 दिसंबर से बर्फबारी होगी। इससे यूपी के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अभी बर्फबारी और सर्द हवाएं बंद होने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। UP का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story