UP राज्य महिला आयोग: बबिता चौहान अध्यक्ष, मुलायम की बहू अपर्णा और चारू चौधरी उपाध्यक्ष बनीं, देखें सूची 

उत्तर प्रदेश में 4 साल बाद गठित राज्य महिला आयोग में OBC मेम्बर्स का दबदबा है। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 25 में से 11 सदस्य ओबीसी हैं। इसमें वैश्य और क्षत्रिय 3-3 और ब्राह्मण समाज की दो सदस्य हैं।;

Update: 2024-09-04 05:11 GMT
UP Women Commission
UP राज्य महिला आयोग में 11 सदस्य OBC, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा बनीं उपाध्यक्ष।
  • whatsapp icon

UP Women Commission: उत्तर प्रदेश में 4 साल बाद राज्य महिला आयोग का गठन किया गया है। आगरा की बबीता चौहान महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गईं। जबकि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और गोरखपुर की चारू चौधरी उपाध्यक्ष बनाई गईं हैं। विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रहीं डॉ. प्रियंका मौर्या और रालोद की मनीषा अहलावत सदस्य बनाई गई हैं। कुल 25 सदस्यों में से 11 ओबीसी कोटे से हैं। अध्यक्ष और दोनों उपाध्यक्ष भी OBC हैं। 

महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान जाट समाज से हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी क्षत्रिय समाज में की है। उपाध्यक्ष अर्पणा यादव क्षत्रिय हैं, लेकिन शादी यादव समाज में हुई है। रुचि चौधरी जायसवाल समाज से हैं। आयोग में 11 सदस्य ओबीसी, 3 वैश्य, दो ब्राह्मण, 3 क्षत्रिय, 2 अनुसूचित जाति और 1 कायस्थ समाज से 1 हैं। 

यह भी पढ़ें: Minimum Support Price: यूपी में 1 अक्टूबर से होगी धान खरीदी, किसानों को करना होगा यह काम

सभी नियुक्तियां एक साल के लिए
राज्य महिला आयोग में नियुक्तियों के दौरान जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है। इसमें अवध, पश्चिमी यूपी, कानपुर-बुंदेलखंड व पूर्वांचल से पर्याप्त प्रतिनिधित्व है। सभी नियुक्तियां एक साल के लिए की गई हैं। एक साल बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ सकता है। जबकि, सदस्यों में कुछ नए लोग शामिल किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ा: UP के 2.44 लाख कर्मचारियों में वेतन रोकन से हड़कंप: 16 घंटे में ही आदेश वापास, संपत्ति की जानकारी देने डेट बढ़ी

बबीता चौहान आगरा जिपं सदस्य, चारू स्कूल डायरेक्टर 

  • बबीता चौहान आगरा जिला पंचायत की सदस्य और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। ब्रज क्षेत्र में वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं। वहीं अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुईं थीं। वह मुलायम सिंह की दूसरी पत्‍नी साधना के बेटे प्रतीक की पत्‍नी हैं। विधानसभा चुनाव में सरोजिनी नगर से भाजपा का टिकट मांग रही थीं, लेकिन नहीं मिला। 3 साल से अपर्णा हाशिए पर हैं। अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्‍ट मीडिया कंपनी में थे। सपा सरकार में सूचना आयुक्‍त भी रहे। मां अंबी बिस्‍ट अधिकारी हैं। 
  • चारू चौधरी पूर्व मेयर अंजू चौधरी की बहू हैं। इनके पति अरविंद विक्रम चौधरी हैं। गोरखपुर की अंजू पिछली बार भी महिला आयोग की उपाध्यक्ष थीं। उनका परिवार पुराना भाजपाई है। सामाजिक कामों में जुड़े होने के अलावा यह गोरखपुर पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर भी हैं।
  • डॉ. प्रियंका मौर्या कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली लिया था। अब महिला आयोग का सदस्य बनाई गई हैं। प्रियंका ने चुनाव से पहले ही भाजपा की सदस्यता ले ली थी। 

यह बनीं महिला आयोग सदस्य 
प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी ने सदस्यों की सूची जारी की है। इसमें मेरठ की हिमानी अग्रवाल, लखनऊ की अंजू प्रजापति, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, कानपुर की पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, झांसी की अनुपम सिंह लोधी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, लखीमपुर की सुजीता कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, जौनपुर की गीता बिंद, बरेली की पुष्पा पांडेय, मेरठ की मीनाक्षी भराला, लखनऊ की प्रियंका मौर्या, लखनऊ की ऋतु शाही, लखनऊ की एकता सिंह, ललितपुर की अर्चना पटेल, रामपुर की सुनीता सैनी, संतकबीरनगर की जनक नंदिनी, कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा, मेरठ की मनीषा अहलावत, कासगंज की रेनू गौर, बिजनौर की अवनी सिंह, सहारनपुर की सपना कश्यप, बिजनौर की संगीता जैन अनु सदस्य बनाई गई हैं। 

Similar News