दिवाली की छुट्टी खत्म: काम पर लौटने की भीड़; यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 किमी तक गाड़ियों की कतार, देखें तस्वीरें

UP का यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार (4 नवंबर) को 1 किमी लंबी गाड़ियों की कतार लगी रही। दिवाली की छुट्‌टी मनाकर काम पर लौट रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे।;

Update:2024-11-04 11:46 IST
Yamuna Expressway Traffic jamYamuna Expressway Traffic jam
  • whatsapp icon

Yamuna Expressway Traffic jam: दिवाली सेलिब्रेशन खत्म हो गया है। 4 दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार (4 नवंबर) को पहला वर्किंग डे है। उत्तरप्रदेश में त्योहार मनाकर नोएडा और दिल्ली वापस लौटने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेशनल हाईवे से लेकर यमुना एक्सप्रेस वे तक वाहनों का सैलाब दिखा। लोग घंटों कतार में फंसे रहे। देखें महाजाम की तस्वीरें...। 

Yamuna Expressway Traffic jam-

टोल क्रॉस करने में लगे 1 घंटे से ज्यादा 
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस के मथुरा टोल पर गाड़ियों की 1 किमी लंबी कतार लगी रही। 1 घंटे तक वाहनों को टोल क्रॉस करने में लगे। सामान्य दिनों में 6 से 10 सेकंड के बीच टोल क्रॉस हो जाता है। जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे 
बता दें कि मथुरा टोल प्लाजा पर 3 बूथ हैं। भारी भीड़ को देखते हुए सभी को चालू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोजाना 12 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं। पिछले 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं।

पुलिस ने भी संभाला मोर्चा 
भारी भीड़ को देखते हुए टोल प्लाजा पर निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस भी तैनात कर दी गई है। धीरे-धीरे गाड़ियों को टोल से निकाला गया। घंटों जाम में फंसे लोग गाड़ी निकालने के लिए जल्दबाजी करते रहे लेकिन एक घंटे से ज्यादा समय के बाद ही उन्हें जाम से छुटकारा मिला। जाम में फंसने के कारण लोग देर से ड्यूटी पर पहुंचे। 

Similar News