UP का मौसम: प्रयागराज, जालौन सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा; इन शहरों में आज बारिश और ओले का अलर्ट

UP weather today
X
UP का मौसम: 30 जिलों में कोहरा। 35 शहरों में आज बारिश-ओले का अलर्ट।
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 11 जनवरी) को कैसा रहेगा। प्रयागराज, मुरादाबाद सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। 35 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 11 जनवरी) को कैसा रहेगा। प्रयागराज, मुरादाबाद, जालौन सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। जालौन में विजिबिलिटी 10 मीटर है। इन शहरों में शीतलहर भी चल रही है। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। अयोध्या सबसे सर्द है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को लखनऊ, झांसी, मथुरा सहित 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार (11 जनवरी) को लखनऊ, झांसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, संभल, बांदा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, हरदोई, चित्रकूट, कौशांबी, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हाथरस, कासगंज, एटा, ललितपुर, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़ और औरैया में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानिए किस जिले में कितना रहा रात का पारा
अयोध्या में शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गाजियाबाद में कोहरा छाया है। सहारनपुर में ठंड का कहर जारी है। जालौन में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। उरई से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। आगरा में रात का पारा 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। अलीगढ़ 7.6, बरेली 5.3, गोरखपुर 6.2, झांसी 7, कानपुर 4.5, लखनऊ 5.4, मुरादाबाद 6 और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट; इन 7 शहरों में ओले भी गिर सकते हैं

कल भी बारिश और ओले का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 72 घंटों में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने 12 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। बादल भी छाए रहेंगे। 13 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा। सर्द हवा चलती रहेंगी। 14 जनवरी को बादल और कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर भी चलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story