UP का मौसम: गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा सहित 61 जिलों में घना कोहरा; गाजियाबाद और मेरठ में स्कूल बंद

Uttar Pradesh today weather update, fog in 11 districts, rain alert in 14
X
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 30 दिसंबर) को कैसा रहेगा। गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा सहित 61 जिलों में घना कोहरा छाया है। अगले 4 दिनों तक UP में घने कोहरे और सर्द हवा का दौर जारी रहेगा।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 30 दिसंबर) को कैसा रहेगा। गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा सहित 61 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। दिन का 4 और रात का पारा 2 डिग्री तक लुढ़का है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से ठंड बढ़ गई है। ठंड के चलते गाजियाबाद और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक UP में घने कोहरे और सर्द हवा का दौर जारी रहेगा। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार (30 दिसंबर) को गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, मुरादाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, संतरविदास नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फर नगर, बागपत, रायबरेली, अमेठी, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, आजमगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, फतेहपुर, सहारनपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, गुना, उज्जैन सहित 35 जिलों में 7.4 डिग्री तक लुढ़का पारा, New Year पर ठिठुरेगा मध्य प्रदेश

72 घंटे में रात के तापमान आएगी गिरावट, बढ़ेगी गलन
आगरा में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अलीगढ़ 13.2, अयोध्या 12.0, बरेली 12.6, गोरखपुर 10.8, हरदोई 15.0, कानपुर 10.6, लखनऊ 13.4, मुरादाबाद 12.8, प्रयागराज 14.5 और वाराणसी में 13.8 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तरी पछुआ हवा चलने से 72 घंटे में रात के तापमान में गिरावट आएगी और गलन बढ़ेगी। सुबह कोहरा रहेगा। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी।

गोरखपुर और अयोध्या में घना कोहरा
लखनऊ में सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। वाराणसी में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आज बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन दिन में तीन डिग्री से अधिक पारा गिरा है। प्रयागराज में बादल और कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई। गोरखपुर और अयोध्या में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story