UP का मौसम: गोरखपुर, सहारनपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा; कड़ाके की ठंड से गाजियाबाद में स्कूल बंद

Uttar Pradesh today weather update, fog, rain and cold havoc, know what will happen next
X
UP का मौसम: गोरखपुर, सहारनपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा; ठंड से स्कूल बंद।
UP weather: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम ( मंगलवार, 14 जनवरी) को कैसा रहेगा। गोरखपुर, सहारनपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। कई जिलों में बारिश का अलर्ट।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम ( मंगलवार, 14 जनवरी) को कैसा रहेगा। गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। सहारनपुर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। ठंड के कारण गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई। यूपी में 19 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

इन जिलों में कोहरा
मंगलवार (14 जनवरी) को गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, वाराणसी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शामली, रामपुर, बरेली, देवरिया, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में कोहरा छाया है।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर, सिवनी सहित 28 जिलों में 6.2° तक लुढ़का पारा; कल इन शहरों में बारिश का अलर्ट

जानिए किस जिले में कितनी ठंड
गोरखपुर में कड़ाके की ठंड है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान 11.7℃ और अधिकतम तापमान 21.3℃ दर्ज किया गया। सहारनपुर में घना कोहरा है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगरा में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अलीगढ़ 8.2, अयोध्या 8, बरेली 9.5, गाजियाबाद 9.8, झांसी 11.5, कानपुर 7.8, लखनऊ 8.5, मेरठ 8.7, प्रयागराज 12.4 और वाराणसी में 13.0 डिग्री रात का पारा रहा। घने कोहरे के चलते कई जिलों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। त्रिकोणीय विक्षोभ के चलते बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। 15 जनवरी से फिर बारिश की संभावना है। 19 जनवरी तक हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story