UP का मौसम: आगरा, मेरठ, बरेली सहित 5 शहरों में बरसे मेघ; आज दिनभर चलेगी सर्द हवा, चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 6 फरवरी) कैसा रहेगा। बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, बदायूं और आगरा में बारिश हुई। टेम्परेचर 3 डिग्री तक गिरेगा।
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 6 फरवरी) कैसा रहेगा। आगरा, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट होगी। साथ ही चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। अयोध्या और बुलंदशहर की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 30.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 6 फरवरी को किसी भी जिले में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। गुरुवार को दिनभर सर्द हवा चलेगी।
सर्द हवा के बीच संगम में डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में सुबह से श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। संगम घाटों पर भारी भीड़ है। सर्द हवा चल रही है। ठंड के बीच लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/q38uYcVs9A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
दिनभर चलेगी पछुआ हवा
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश में 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। इसके असर से अगले दो दिन तक दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। चुभती धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तरप्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा।
इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, सागर सहित 35 जिलों में 7.3° तक लुढ़का पारा; राजगढ़-खजुराहो में फिर कड़ाके की ठंड
यूपी के 10 प्रमुख जिलों का तापमान:
| जिला | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
| लखनऊ | 10°C | 23°C |
| कानपुर | 9°C | 22°C |
| वाराणसी | 11°C | 24°C |
| प्रयागराज | 12°C | 25°C |
| गोरखपुर | 10°C | 23°C |
| आगरा | 9°C | 21°C |
| मेरठ | 8°C | 20°C |
| बरेली | 9°C | 22°C |
| झांसी | 11°C | 24°C |
| नोएडा | 7°C | 19°C |