UP का मौसम: वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा; मथुरा, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 23 जनवरी) को कैसा रहेगा। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। 19 जिलों में बारिश का अलर्ट।;

Update: 2025-01-23 04:58 GMT
Uttar Pradesh today weather update, fog in 11 districts, rain alert in 14
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट
  • whatsapp icon

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 23 जनवरी) को कैसा रहेगा। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। मथुरा, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश हुई। विजिबिलिटी 50 मीटर रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली भी गिर सकती है।  अयोध्या में सबसे ज्यादा ठंड रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28 डिग्री रहा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
मथुरा में रिमझिम बारिश हुई। गलन बढ़ी है। गाजियाबाद और नोएडा में बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया है।  मौसम विभाग ने गुरुवार को मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, फिरोजाबाद और बिजनौर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। पूर्वांचल के जिलों में इसका असर नहीं दिखाई देगा।  

इन जिलों में कोहरा और शीतलहर 
गुरुवार (23 जनवरी) को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, झांसी, ललितपुर, गाजीपुर,  संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत रविदास  बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली,  श्रावस्ती, बहराइच, चित्रकूट, फतेहपुर, नगर, जौनपुर, गोंडा,लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में शीतलहर भी चली।

इसे भी पढ़ें:  MP का मौसम: इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 25 जिलों में रात का पारा 12° के ऊपर; 2 दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड

जानिए किस जिले में कितना रहा न्यूनतम पारा
अयोध्या की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री दर्ज किया गया। घना कोहरा भी रहा। विजिबिलिटी 30 मीटर रही। कोहरे के कारण 12 ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई। मथुरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में रात का पारा 11 डिग्री रहा। आगरा 12, मेरठ 12, कानपुर 12, बस्ती 12.8, गोरखपुर 10,  प्रयागराज 13 और झांसी में 12 डिग्री पारा रहा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

Similar News