UP Weather Update: उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपन से लोग बेहाल हैं। दिन और रात दोनों समय हीटवेव का असर है। सोमवार को UP के 72 जिलों में लू का अलर्ट है। 27 में रेड तो 37 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। इन जिलों में 46 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेगी। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे ही मेरठ का पारा 42 पर पहुंच गया। प्रयागराज में छिटपुट बादल नजर आए।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री गर्मी 
प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया। वाराणसी और झांसी का भी तापमान 47°C से अधिक रहा। 26 से ज्यादा जिलों का तापमान 44°C से अधिक रहा। रात में 29 जिलों का पारा 30°C से ज्यादा रहा। प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां पारा 47.6°C दर्ज किया गया। वाराणसी और झांसी का भी तापमान 47°C से अधिक रहा। बांदा में रविवार को 46 किमी प्रति और भदोही में 44 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चली। 

यूपी कब पहुंचेगा मानसून, यह अभी तय नहीं 
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अभी यूपी से 700 किमी दूर बिहार-बंगाल बॉर्डर पर 15 दिन से अटका हुआ है। मानसून यूपी में कब पहुंचेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि मानसून अभी भी पुरवा हवा के कमजोर होने के चलते बंगाल की सीमा से बिहार की ओर नहीं बढ़ रहा है। 

27 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर सिटी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जालौन, हमीरपुर, महोबा, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात और ललितपुर में गर्मी का रेड अलर्ट जाारी किया है। 

37 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
गाजीपुर, बागपत, आजमगढ़, मेरठ, मऊ, गाजियाबाद, बलिया, हापुड़, बस्ती, गौतम बुद्ध नगर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, बहराइच, कासगंज, लखीमपुर खीरी, एटा, सीतापुर, मैनपुरी, हरदोई, बिजनौर, फर्रुखाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुरादाबाद, उन्नाव, रामपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, संभल, अयोध्या, बदायूं  और अंबेडकर नगर में ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। 

8 में यलो और 30 में वार्म नाइट का अलर्ट
देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बलरामपुर, कुशीनगर और सहारनपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, महाराजगंज, उन्नाव, सिद्धार्थ नगर, लखनऊ, अलीगढ़, बलरामपुर, सहारनपुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, अमेठी, पीलीभीत, शामली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, संभल और बदायूं में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है।