शीतकालीन सत्र: 17865.72 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, CM योगी बोले-UP सर्वाधिक रोजगार देने वाला राज्य

UP Vidhansabha Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार को) दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। योगी मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 करोड़ के इस बजट को मंजूरी दी है। यह बजट नगर विकास, बुनियादी ढांचे और महाकुंभ से जुड़ी सुविधाओं पर केंद्रित है। जेवर एयरपोर्ट के लिए भी धन आवंटन किया गया है।
अनुपूरक बजट क्या है और क्यों पेश होता है?
सरकारें पहले जब पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त राशि जोड़ती हैं। तो उसे अनुपूरक बजट कहते हैं। बजट का यह हिस्सा अनुमानित बजट में शामिल नहीं होता। योगी सरकार ने फरवरी 2024 में 7.36 लाख करोड़ का मूल बजट पेश किया था। 30 जुलाई को 12,909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। अब दूसरी बार अनुपूरक बजट पेश किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र; UP Vidhansabha Live
CM योगी ने दिए सवालों के जवाब
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। कहा, विपक्ष को सही तथ्य सामने लाने चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी है। बेरोजगारी आज देश-दुनिया की बड़ी चुनौती है। यूपी में हमारे भी यह समस्या है, लेकिन सरकार इसे कम करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
- सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो चुकी है। माध्यमिक, उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द ही इनमें भी भर्ती की जाएगी।
- पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती हुई है। सभी जिलों के युवा चयनित किए गए हैं। स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य विभागों में भी भर्तियां की गई हैं। सभी भर्तियां बिना भेदभाव के हुई हैं।
- 69 हजार शिक्षक भर्ती पर सीएम ने कहा, सामान्य श्रेणी के लिए 34 हजार पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 20 हजार पदों पर हुई है। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। पहले की सरकारों में फर्जी डिग्रियों के आधार पर भर्तियां कर दी जाती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं है।
- वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना से रोजगार सृजन किया जा रहा है। प्रदेश में 120 चीनी मिलें चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। यूपी देश का सबसे बड़ा रोजगार सृजित करने वाला राज्य है।
- सीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, यूपी में किसी नौजवान के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। युवाओं को पढ़ाई के बाद असहाय महसूस नहीं करना चाहिए। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार इसके लिए लगातार कदम उठा रही है।
17865.72 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 17865.72 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। जो कि मूल बजट का 2.42 फीसदी है। इसमें 790.49 करोड़ के नए प्रस्तावों का राशि आवंटित की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान सदन में मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दिया जवाब
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिषदीय स्कूलों और शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: संभल और बहराचइच हिंसा पर CM योगी ने दिया जवाब, कहा-दंगे मस्जिद के सामने ही क्यों होते हैं
कांग्रेस का विधानसभा घेराव और आरोप
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। कहा, यूपी में अस्पतालों से लेकर थाने तक लूट मची है। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करेंगे। भाजपा सरकार उन पर दबाव बना रही है। पुलिस अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं को बाहर न निकलने की चेतावनी दे रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS