Logo
UP Weather: यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पुरवा हवा की वजह से तेजी से मानसून बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 40 जिलों में बारिश की संभावना है।

UP Weather: यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पुरवा हवा की वजह से तेजी से मानसून बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 40 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में 24 जून से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इन दिनों नमी 41 से 65 फीसदी तक बढ़ गई है। वहीं प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चल रही है। अगले तीन दिनों में मानसून गोरखपुर के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि 24 जून से बारिश कई दिनों तक होने की संभावना है।

मौसम का बदला मिजाज
मौसम वैज्ञानिक के बताए अनुसार हवा के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान पछुआ हवा और पुरवा भी चल रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून के उत्तरी छोर की पूर्वी शाखा आगे की ओर बढ़ रही है जिसकी वजह से पुरवा हवा पछुआ के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होती जा रही है। 

तापमान में आई गिरावट
इन दिनों हवा में आद्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। बीते 24 घंटों के तापमान की अगर बात की जाए तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
राजधानी लखनऊ के मौसम की अगर बात की जाए तो शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 23 को बादलों की आवाजाही के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 24 जून को दिनभर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जबकि 25 जून को दिन और रात में कई बार बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
 

5379487