UP Weather Update: यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने से तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि ज्यादा तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।

19 फरवरी से बारिश की संभावना
मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। जिसके चलते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण 19 फरवरी से बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि तापमान में बदलाव दिखाई नहीं देगा। जिसके कारण मौसम में नमीं बनी रहेगी।

लखनऊ समेत कई इलाकों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बारिश लखनऊ समेत कई इलाकों में होगी। कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इन दिनों मौसम में थोड़ी ठंड रह सकती है लेकिन ज्यादा ठंड नहीं होगी।

कुछ इलाकों में छाया रह सकता है घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 19,20 और 21 फरवरी की अपेक्षा 22 फरवरी को थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके बाद से बारिश बंद देखने को नहीं मिलेगी। 22 फरवरी को बिजली चमकने के साथ ही बादल भी गरजते दिखाई देंगे। इसके साथ ही कुछ इलाकों में रात के समय कोहरे की भी संभावना है।

4 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेंगी हवाएं
19 फरवरी से 22 फरवरी तक हवा की न्यूनतम गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं अधिकतम हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। इसके अलावा 22 फरवरी के बाद से धूप निकलेगी। हालांकि 24 फरवरी के दिन धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं।

13 से 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तापमान
IMD के मुताबिक, सोमवार से लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 18 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ में भी 20 से 22 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।