UP Weather News: यूपी में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में अगले 2 दिन तक पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी अपना कहर बरपा रही है। कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन तक लखनऊ सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहेगा।;

Update:2024-01-15 12:11 IST
उत्तर प्रदेश में IMD ने कई इलाक़ों में कोहरे का अलर्ट जारी किया।UP Weather Update
  • whatsapp icon

UP Weather News: लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी अपना कहर बरपा रही है। कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन तक लखनऊ सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहेगा।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सर्दी के कारण आम जीवन प्रभावित दिखाई दे रहा है। कहीं आवागमन प्रभावित हो रहा है तो कहीं स्कूलों में छुट्टी का आलम है। इस समय उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। सर्दी के साथ ही हवा भी चलने की संभावना है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

मेरठ रहा सबसे ठंड
रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अलग अलग इलाकों में तापमान का भी अंतर रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
सोमवार को उत्तर पश्चिम क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। इसके साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बढ़ती हुई ठंड और कोहरे के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह घना कोहरा रहेगा। लेकिन कुछ ही समय में कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन सर्द रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान जताया है।

यहां पड़ेगा घना कोहरा
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की आशंका है। सोमवार के अलावा मंगलवार को ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

Similar News