Logo
Aligarh News: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में बड़ी घटना हो गई। SOG और पुलिस की टीम गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई। इसी दौरान दरोगा की पिस्टल लॉक हो गई। अनलॉक करने में गोली चल गई। बुलेट SOG सिपाही के सिर में लग गई। सिपाही की ही मौत हो गई।

Aligarh News: गोहत्या के आरोपियों को पड़ने गई पुलिस और एसओजी की टीम हादसे का शिकार हो गई। दबिश देते समय दरोगा की पिस्टल लॉक हो गई। अनलॉक करते समय अचानक गोली चल गई। बुलेट दरोगा के पेट को छूते हुए SOG सिपाही के सिर में लग गई। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला अलीगढ़ के गभाना इलाके का है। सुपाही की मौत ने सबको हैरान कर दिया। 

जानें पूरा मामला 
9 जुलाई को गभाना में गोहत्या हुई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि फिर से गोकशी होने वाली है। पुलिस ने टीम बनाई। टीम में SOG और गभाना थाने के जवानों को शामिल किया। जंगल में पहुंचने ही सभी ने अपनी पिस्टल अनलॉक की। इसी दौरान दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। दूसरे दरोगा राजीव ने पिस्टल अनलॉक करने के लिए ले ली। अनलॉक करते समय गोली चल गई। गोली राजीव के पेट को छूते हुए SOG कॉन्स्टेबल याकूब के सिर पर लग गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने याकूब को मृत घोषित कर दिया। 

सिर में फंसी मिली गोली 
मैनपुरी के कुरावली में रहने वाले सिपाही याकूब का शव मैनपुरी पहुंच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में याकूब के सिर में गोली फंसी मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि याकूब का भाई जुबैर खां भी यूपी पुलिस में है। उनकी तैनाती लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी LIU में है। मृतक सिपाही याकूब के पिता वली मोहम्मद यूपी पुलिस के रिटायर्ड सिपाही हैं। 

दरोगी की गोली से महिला की हुई थी मौत 
बता दें कि 6 महीने पहले अलीगढ़ कोतवाली नगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई थी। सीसीटीएनएस कार्यालय में पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लग गई थी। घायल महिला ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।

5379487