Womens Half Marathon 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को महिला हाफ मैराथन-2023 आयोजित की गई। मैराथन के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिलाओं की सफलता सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए इस आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। कहा, मुझे उम्मीद है जल्द ही यहां फुल मैराथन भी होगी। मैराथन में हजारों महिला धावक शामिल हुईं। इसके लिए 4008 लोगों ने पंजीयन कराया था।

 

देश का विकास रोकना चाहते हैं विपक्षी नेता 
विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के लिए आयोजित महिला हाफ मैराथन के शुभारंभ समारोह में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया। कहा, इंडिया गठबंधन के लोग सिर्फ मोदी जी को रोकना चाहते हैं। ऐसा कर वह देश के विकास और जनकल्याण के कार्य रोकना चाहते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साढ़े 9 साल में न सिर्फ देश का विकास किया है, बल्कि हर वर्ग के लोगों का कल्याण भी किया है।

Lucknow half marathon

विपक्षी दलों की कोई विचारधारा नहीं 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। कहा, विपक्षी नेताओं की न कोइ विचारधारा है और न कोई विजन। एक दूसरे के खिलाफ बातें करने वाले दल सिर्फ इसलिए साथ खड़े हो गए कि मोदी को हराना है। PM मोदी भारत और यूपी को आगे बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन राहुल और अखिलेश परिवार को आगे बढ़ाने की बातें करते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से पूछा ऐसे लोगों को बढ़ाना चाहिए क्या?

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते CM योगी आदित्यनाथ व अन्य।


अपराधों से थी पहचान
केन्द्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी पहले अपराधों के लिए जाना जाता था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। सरकारी आंकड़ों में अपराध कम हो जाएं तो पता करना पड़ता था ऐसा क्या हो गया। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी सरकारों के भ्रष्टाचार का भी किया। कहा, विकास का ज्यादातर रुपया नेताओं की जेब में जाता था।