UP IPS officers Transfer: बड़े लेवल पर प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Yogi government transferred 15 IPS officers
X
यूपी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।
UP ips officers Transfer: यूपी की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कुल 15 आईपीएस अधिकारियों को दूसरे जिले या शहरों में भेजा है।

UP IPS Officers Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े लेवल पर आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया है। राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार के उद्देश्य से अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने कुल 15 आईपीएस अधिकारियों को दूसरे जिले या शहरों का कमान दी है। इन प्रशासनिक फेरबदल से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

अधिकारियों की नियुक्तियां और तबादले की लिस्ट

  1. डॉ. अजय पाल शर्मा – प्रयागराज कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का प्रभार।
  2. डॉ. कौस्तुभ – पुलिस अधीक्षक (एसपी), जौनपुर।
  3. केशव कुमार – पुलिस अधीक्षक (एसपी), अंबेडकर नगर।
  4. अपर्णा रजत कौशिक – पुलिस अधीक्षक (एसपी), अमेठी।
  5. अंकिता शर्मा – पुलिस अधीक्षक (एसपी), कासगंज।
  6. अनूप कुमार सिंह – कमांडेंट, 35वीं बटालियन, प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC), लखनऊ।
  7. विक्रांत वीर – पुलिस अधीक्षक (एसपी), देवरिया।
  8. डॉ. ओमवीर सिंह – पुलिस अधीक्षक (एसपी), बलिया।
  9. रामनयन सिंह – पुलिस अधीक्षक (एसपी), बहराइच।
  10. चिरंजीव नाथ सिंह – पुलिस अधीक्षक (एसपी), हाथरस।
  11. प्राची सिंह – कमांडेंट, 32वीं बटालियन, प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC), लखनऊ।
  12. डॉ. अभिषेक महाजन – पुलिस अधीक्षक (एसपी), सिद्धार्थनगर।
  13. संकल्प शर्मा – डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP), लखनऊ कमिश्नरेट।
  14. वृंदा शुक्ला – एसपी, यूपी 1090 महिला हेल्पलाइन।
  15. निपुण अग्रवाल – डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP), लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट।

क्यों किया गया अधिकारों का तबादला?

  • डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का प्रभार दिया गया है। यह भूमिका क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अहम मानी जा रही है।
  • डॉ. कौस्तुभ और केशव कुमार क्रमशः जौनपुर और अंबेडकर नगर के नए एसपी होंगे।
  • अपर्णा रजत कौशिक अमेठी में और अंकिता शर्मा कासगंज में एसपी के रूप में तैनात की गई हैं।
  • प्राची सिंह को लखनऊ की 32वीं बटालियन की कमान सौंपी गई है।

यह फेरबदल राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार की मंशा हर जिले और कमिश्नरेट में कुशल और सक्षम नेतृत्व सुनिश्चित करने की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story