एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम: युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका के चेहरे पर मारी गोली, फिर खेत में जाकर दे दी जान

Saharanpur Crime News: शादी से इनकार करने पर युवक ने घर में घुसकर लड़की के चेहरे पर गोली मार दी। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला सहारनपुर के नागल थाना के ताजपुर गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों परिवार थे राजी
जानकारी के मुताबिक, देवबंद के भायला गांव का राजन ताजपुर की रहने वाली लड़की से प्यार करता था। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे गुस्साए युवक ने ताजपुर गांव पहुंचकर उसके चेहरे पर गोली मार दी।
कनपटी पर तमंचा रखकर मारी गोली
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। राजन को पकड़ने की कोशिश की तो वह जंगल की तरफ भागा। गन्ने के खेत में उसने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबा दिया। उसकी जमीन पर गिरकर मौत हो गई। गांव वाले पहुंचे तो राजन का शव गन्ने के खेत में औंधे मुंह पड़ा था।
पुलिस ने दो तमंचा और 7-8 कारतूस बरामद किए
ग्रामीणों ने देखा तो युपव के कनपटी पर गोली लगने का निशान था। पास में एक तमंचा पड़ा था। उसकी जेब में भी एक तमंचा और कारतूस था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लिया। युवक के सुसाइड वाली जगह से पुलिस ने 2 तमंचा और 7-8 कारतूस बरामद की है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS