उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 की टाइम टेबल जारी, यहां चेक करें

Uttarakhand Board Exam 2024 time table: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (ubse) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2024 से शुरू होंगी जो 16 मार्च 2024 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होंगे। वहीं कक्षा 12वीं के भी सभी पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी।
उत्तराखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 टाइम टेबल
हिन्दी – 27 फरवरी, हिंदुस्तानी संगीत – 28 फरवरी, भूगोल, भूविज्ञान, अकाउंटेंसी – 29 फरवरी, उर्दू – 1 मार्च, इतिहास, जीवन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन – 2 मार्च गणित – 4 मार्च, राजनीति विज्ञान – 5 मार्च, ड्राइंग एवं पेंटिंग – 6 मार्च मनोविज्ञान शिक्षाशास्त्र, भौतिकी – 7 मार्च, गृह विज्ञान – 9 मार्च, अंग्रेजी मार्च – 11, संस्कृत – 13 मार्च, रसायन विज्ञान – 14 मार्च, सामाजिक विज्ञान – 16 मार्च
उत्तराखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 टाइम टेबल
संगीत- 27 फरवरी, हिन्दी – 28 फरवरी विज्ञान – 1 मार्च, हिंदुस्तानी संगीत – 2 मार्च गृह विज्ञान – 4 मार्च, उर्दू – 5 मार्च, गणित – 6 मार्च अंग्रेजी – 9 मार्च. सूचना प्रौद्योगिकी – 12 मार्च, प्राथमिक ड्राइंग – 13 मार्च, संस्कृत – 14 मार्च बिजनेस – 16 मार्च
टाइम टेबल ऐसे डाउनलोड करें
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर दिए गए परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
यहां 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024/ 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करिए।
टाइम टेबल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
चेक करके डाउनलोड कर लें।
परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अलग से दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS