Uttarakhand UCC: उत्तराखंड बनेगा 'समान नागरिक संहिता' लागू करने वाला पहला राज्य, 27 जनवरी को सीएम धामी करेंगे पोर्टल लॉन्च

Uniform Civil Code implemented in Uttarakhand from January 27
X
उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC लागू होगी।
Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में 27 जनवरी (सोमवार) को दोपहर 12:30 बजे समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होगी। भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में यूसीसी लागू करने का वादा किया था।

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में 27 जनवरी (सोमवार) को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी दिन UCC पोर्टल लॉन्च करेंगे। ऐसा होने पर उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

UCC पोर्टल 27 जनवरी होगा लॉन्च
27 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में UCC पोर्टल का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से एक दिन पहले यह बड़ा कदम उठाया जाएगा। भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसने पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने में मदद की।

समान नागरिक संहिता पर वर्कशॉप
हाल ही में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में UCC पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपने सामाजिक अधिकारों से जुड़े सवाल पूछे, जिन्हें कानूनी विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस संहिता का उद्देश्य सभी धर्मों और समुदायों के सामाजिक अधिकारों में समरसता लाना है। यह संहिता लोगों और विभिन्न धर्मों व समुदायों के बीच समन्वय और समानता स्थापित करेगा।

भारत में समान नागरिक संहिता क्या है?
समान नागरिक संहिता का उद्देश्य समान व्यक्तिगत कानूनों का एक सेट स्थापित करना है जो सभी नागरिकों पर लागू होते हैं, चाहे उनका धर्म, लिंग या जाति कुछ भी हो। इसमें विवाह, तलाक, गोद लेना, विरासत और उत्तराधिकार जैसे पहलू शामिल होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story