Fire-Boltt Phoenix Pro Smart Watch Available Huge discount: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत तमाम गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है। ऐसे में यदि आप अपने लिए कोई नई स्मार्टवॉच को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Fire-Boltt Phoenix Pro Smart Watch एकदम बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इस समय यह स्मार्टवॉच अमेजन पर जबरदस्त छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। यहां हम इस घड़ी का ऑफर प्राइस और फीचर्स बता रहे हैं। आइए जानें... 

Fire-Boltt Phoenix Pro Smart Watch का ऑफर प्राइस 
फायरबोल्ट की यह धांसू स्मार्टवॉच इस समय अमेजन पर 90 प्रतिशत छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। घड़ी का लॉन्चिंग प्राइस 11,999 रुपए है जबकि आप इसे आप इस समय केवल 1,199 रुपए में घर ले जा सकते हैं। यह घड़ी 1 साल की वारंटी के साथ आती है। 

ये भी पढ़ेः- बंपर छूट: Amazon सेल में ₹2,499 वाले बड्स को केवल ₹799 में खरीदने का मौका; चेक करें डिटेल  

Fire-Boltt Phoenix Pro Smart Watch की खूबियां 
फायरबोल्ट की यह स्मार्टवॉच 1.39 इंच की बड़ी राउंड डिस्प्ले के साथ आती है। जिसमें TFT Color Full Touch Screen और 240*240 हाई पिक्सल रिजॉल्यूशन  और 280 निट्स की पीक ब्राइटनेस शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फैशन स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर लगभग 7 दिनों तक (ब्लूटूथ कॉलिंग के बिना) और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लगभग 4 दिनों तक काम करेगी। 

यह घड़ी केवल 3 घंटे में 100% तक चार्ज हो जाती है। साथ ही यह घड़ी लगभग 30-40 मिनट में 20 प्रतिशत कर चार्ज हो जाती है। अन्य सुविधाओं के लिए घड़ी में एआई वॉयस एसिसटेंस के साथ ढेरों हेल्थ फीचर्स और 120 से अधिक स्पोर्टस मोड मिलते है।