Amazon, Flipkart नहीं, यहां मिल रही Apple iPhone 15 पर 15 हजार छूट, जल्द करें Order

Reliance Digital iPhone Offer: रिलायंस डिजिटल की आधिकारिक साइट पर iPhone 15 को 15 हजार रुपए सस्ते में खरीदने का मौका है। चेक करें ऑफर्स डिटेल...;

Update:2024-08-13 16:47 IST
Reliance Digital iPhone 15 OfferReliance Digital iPhone 15 Offer
  • whatsapp icon

Reliance Digital iPhone Offer: अगर आप Apple iPhone 15 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को छोड़कर, Reliance Digital की साइट पर iPhone 15 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल की आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर iPhone 15 के 128GB वेरिएंट 11,000 रुपए की फ्लैट डिस्काउंट के बाद ₹68,600 में खरीदने के लिए लिस्ट है।

Reliance Digital का खास ऑफर
रिलायंस डिजिटल ने iPhone 15 पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, ICICI और SBI कार्ड्स से पेमेंट करने पर 4,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है। यानी कुल मिलाकर, आपको इस फोन पर 15 हजार रुपए का भारी-भरकम डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद आप iPhone 15 128GB को ₹64,600 में अपना बना सकते हैं।

iPhone 15 Offer Price

इतना ही नहीं, अगर आप एक मुश्त पैसा देने में सक्षम हैं तो आपके लिए Reliance Digital EMI का भी लाभ दे रहा है। आप iPhone 15 128GB को ₹3325.86/महीने की EMI पर खरीद सकते हैं। पूरी डिटेल आप कंपनी की आधिकारिक साइट www.reliancedigital.in पर चेक कर सकते हैं।

नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा
Reliance Digital ने iPhone 15 को खरीदने के लिए 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दे रहा है। इसका मतलब है कि आप बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के EMI में इस फोन को अपना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 15 Plus को 46 हजार से भी कम में खरीदने का मौका; जल्द करें ऑर्डर

Apple iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
आईफोन 15 का बेस- 128 जीबी वेरिएंट 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें डायनामिक आइलैंड का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 MP मेन और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह डिवाइस Apple के A16 बायोनिक चिप से लैस आता है और इसमें मैगसेफ, Qi2 और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ USB C, क्रैश डिटेक्शन, फेस आईडी जैसे फीचर्स हैं।

Similar News