Asus Zenfone 12 Ultra Launched Date: Asus अपना नया फोन Zenfone 12 Ultra को ग्लोबली लेवल पर 6 फरवरी 2025 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आने वाले इस हैंडसेट में ROG Phone 9 जैसी विशेषताएँ हो सकती हैं, जिसे नवंबर 2024 में कुछ बाजारों में पेश किया गया था। हाल ही में Asus ने इस अपकमिंग हैंडसेट का एक टीज़र जारी किया है जिसमें डिवाइस के फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है और इसके "makeover" होने का संकेत दिया गया है।
यह डिवाइस Zenfone 11 Ultra का उत्तराधिकारी हो सकता है, जिसे मार्च 2024 में लॉन्च किया गया था। टीज़र में यह संकेत दिया गया है कि Zenfone 12 Ultra में पिछले वेरिएंट की तुलना में एक नया rear camera module देखने को मिल सकता है। आइए इस हैंडसेट की अब तक सामने आई सभी डिटेल पर एक नजर डाल लेते हैं।
ये भी पढ़े-ः रेड मैजिक लाया Three Kingdoms 8 चार्जर: 150W GaN आउटपुट के साथ मिलेगी इनबिल्ट स्क्रीन; देखें कीमत
Asus Zenfone 12 Ultra Teaser
फ्रंट डिजाइन: टीज़र की इमेज में स्लिम-बेजल डिज़ाइन और सेंटर पोजिशन वाला होल-पंच कैमरा स्लॉट दिखाया गया है, जो डिवाइस की आधुनिकता को दर्शाता है।
री-डिज़ाइन कैमरा मॉड्यूल: कंपनी ने circular camera sensor का संकेत दिया है, जो शायद कैमरा सेटअप में बदलाव की ओर इशारा करता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन पूरी तरह से नया हो सकता है।
We’ve given Zenfone 12 Ultra a makeover! Get ready to experience the perfect blend of style and technology.
— ASUS (@ASUS) January 26, 2025
Stay tuned for the new look on February 6 at 14.30 (GMT+8). #Zenfone12Ultra #AISnapinStyle pic.twitter.com/gJemEB7FZ7
Asus Zenfone 12 Ultra: एक्सपेक्टेड फीचर्स
- प्रोसेसर: Zenfone 12 Ultra में शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite SoC के साथ 16GB RAM मिलने की संभावना है।
- सॉफ़्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर चलेगा, जिसमें ZenUI होगा और साथ ही AI-आधारित विशेषताएँ जैसे इमेजिंग और एडिटिंग को बेहतर बनाने के लिए।
- बैटरी: इसमें 5,800mAh बैटरी के साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का समर्थन हो सकता है।
- डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच full-HD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट होगा, जो गेमिंग और मीडिया कंटेंट के लिए शानदार हो सकता है।
- कैमरे: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें: 50MP प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा लैस होगा। साथ ही इसमें 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो शानदार सेल्फी देने में सक्षम होगा।
ये भी पढ़े-ः TRAI का आदेश: Airtel, Jio और Vi ने पेश किए सस्ते कॉल-SMS प्लान्स; जानें किसका प्लान है सबसे बेस्ट
डिज़ाइन में संभावित बदलाव:
टीज़र में रियर कैमरा मॉड्यूल में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा किया गया है। कैमरे का नया डिज़ाइन Zenfone 12 Ultra को स्मार्टफोन बाजार में और भी आकर्षक बना सकता है।
आगे क्या हो सकता है:
आधिकारिक वैश्विक लॉन्च के लिए हमें कुछ समय इंतजार करना होगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि Zenfone 12 Ultra एक हाई -लेवल डिवाइस हो सकता है, खासकर इसके टॉप-टीयर हार्डवेयर और AI-आधारित विशेषताओं के साथ। लॉन्च के नजदीक आते ही और अपडेट्स की उम्मीद है!