Data Privacy Alert: गूगल आज के समय में हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। हमें कही जाना हो, कोई जगह देखनी हो, घर के छोटे-मोटे काम हो या फिर कोई अन्य चीज इन सभी के बारें में गूगल मिनटों में बता देता है। गूगल आपके सर्च के अनुसार एकदम सटीक जानकारी देता है। इसलिए लोग गूगल का इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि आपकी हर एक्टिवी पर गूगल की नजर रहती हैं।

अब सोच रहे होंगे कि ये क्या बेतूकी बात हैं लेकिन हम आपको बता दें आप क्या करते हैं, क्या खातें हैं और अन्य चीजों के बारें में गूगल सबकुछ जानता है। गूगल के पास आपका पर्सनल डेटा हर समय पहुंच रहा है। इसलिए गूगल के पास आपकी पूरी हिस्ट्री रहती है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि गूगल के पास आपके पर्सनल डेटा का सारा रिकॉर्ड न हो तो इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इससे बच सकते हैं। आइए इसेक बारें डिटेल से जानते हैं। 

पीसी से गूगल हिस्ट्री डिलीट करने की आसान स्टेप्स 

  1. पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) से अपनी हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आप क्रोम ब्राउजर की मदद ले सकते हैं। 
  2. क्रोम ब्राउजर ओपन करने के बाद अपने पीसी के क्रोम ब्राउजर में जाएं। 
  3. फिर राइट साइट में टॉप पर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें। 
  4. इतना करने के बाद हिस्ट्री के ऑप्शन पर जाएं 
  5. इसके बाद क्लीयर ब्राउजर डेटा पर टैप करें। 
  6. फिर ब्राउजर क्लियर बॉक्स को टिक करें।
  7. फिर डेटा क्लीयर पर क्लिक करें। 
  8. इसके बाद आपकी सारी हिस्ट्री डिलीज हो जाएगी। 

गूगल अकांउट से कैसे डिलीट करें सर्च हिस्ट्री

  1. गूगल से हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाएं। 
  2. फिर गूगल के माय एक्टिवेट पेच सर्च करें। 
  3. इसके बाद आपको जिस अकाउंट की सर्च हिस्ट्री डिलीट करना हैं, उस अकाउंट से लॉगन करें। 
  4. फिर आपको सर्च बार में जाकर डिलीट का ऑप्शन सर्च करना है। 
  5. इसके बाद आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे। 
  6. इन ऑप्शन में आप अपने सहूलियत के अनुसार, जिस भी डेट से सर्च हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं या फिर पूरी हिस्ट्री ही हटाना चाहते हैं। इनमें से किसी भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। 
  7. इसका चुनाव करने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन दिखेगा। इसपर जाकर आप सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। 

एंड्रॉयड फोन से कैसे रिमूव करें सर्च हिस्ट्री

  1. एंड्रॉयड डिवाइस से गूगल सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सर्वप्रथम आप क्रोम ब्राउजर खोल लें। 
  2. राइट कॉर्नर की ओर दिए गए तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद हिस्ट्री को सेलेक्ट करके क्लीयर ब्राउजर डेटा पर टैप करें। 
  4. यहां आप अपने डेट के हिसाब से सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।