Logo
CMF Phone 1 first update: नथिंग ने अपने लेटेस्ट फोन CMF Phone 1 को हाल ही में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस फोन के पहले सॉफ्टवेयर अपडेट को भी जारी कर दिया है। इसके तहत फोन के कैमरा से लेकर बग फिक्स और कई खास फीचर्स में बडे़ सुधार किए गए है।

CMF Phone 1 first update: नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने 8 जुलाई को अपने नए स्मार्टफोन CMF Phone 1 को लॉन्च किया था। इस डिवाइस को ब्रांड ने 12 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था और सिर्फ़ 3 घंटे में 100,000 से ज़्यादा यूनिट बिक गए। अब इस सेल के बाद ब्रांड ने अपने पहले सॉफ्टवेयर OTA अपडेट को भी पेश कर दिया है। 

इस अपडेट के तहत कंपनी ने फोन के कैमरा में सुधार और बग फिक्स के साथ कई बडे़ बदलाव किए है। यहां हम इन नए अपडेट्स के बारें में आपको डिटेल से बता रहे हैं। 

CMF Phone 1 में मिलेंगी ये नई सुविधाएं 

  •  ब्रांड ने नथिंग OS के लिए टिप्स और फ़ीडबैक पेश किया। इसके तहत  सेटिंग्स (सेटिंग्स > टिप्स और फ़ीडबैक) में नया सेक्शन असिस्टेंट ऑप्शन देता है और यूजर्स को डायरेक्ट सीएमएफ को फीडबैक सबमिट करने देता है। 
  • इसके साथ ही फोन में अपडेट के बाद डेट विजिट अब अगले दिन के शेड्यूल पर क्लिक के जरिए स्वाइप की सुविधा देता है। 
  • वहीं नोटिफिकेशन पर एक नया स्वाइप -डाउन फंक्शन उन्हें ऐप को खोले बिना पॉप-अप विंडो में देखने का एक क्विक एक्सेस मिलेगा। इसके लिएआपको  
  • सेटिंग्स > सिस्टम > पॉप-अप व्यू में जाकर एक्टिव करना होगा। 
  • इसके अलावा फोन में बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी के लिए Android जुलाई सिक्योरिटी पैच अपडेट किया गया।

कैमरे में हुआ सुधार:

  • इन नए अपडेट के साथ कैमरे में 120MB के अपडेट किए गए है। 
  • इसमें फास्ट क्लोज-अप शॉट्स के लिए जूम क्लीयरिटी में सुधार होगा।  
  • रात में या कम ब्राइटनेस वाले फोटो को कैप्चर करने के लिए बेहतर नाइट फोटोग्राफी। 
  • वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एचडीआर ऑप्टिमाइज्ड। 
  • विविड मोड के दौरान इंटरफ़ेस को ऑप्टिमाइज किया।
  • सब्जेक्ट सेपरेशन और बेहतर बैकग्राउंड ब्लर के लिए पोर्ट्रेट मोड इमेज इफ़ेक्ट में सुधार।
  • फ्रंट कैमरे के कलर और स्किन टोन में रिप्रोडक्शन के लिए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया।
  • रियर कैमरे पर मोशन फ़ोटो लेते समय फ़िल्टर लोड न होने की समस्या को हल किया।

ये समस्याएं भी होंगी ठीक 

  • क्रैश समस्याओं को ठीक करके लॉन्चर स्टेबलिटी में सुधार किया।
  • X का उपयोग करते समय स्क्रॉलिंग लैग को कम किया।
  • फ़िंगरप्रिंट अनलॉकिंग की स्पीड में सुधार किया।
  • स्क्रीन प्रोटेक्टर का उपयोग करते समय फ़िंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन को रोकने वाली समस्या को हल किया।
  • फोन को अनलॉक करते समय आने वाली रूकावटों की समस्या को ठीक किया।
     
5379487