Logo
Wikipedia ban risk In India: दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को पूरे भारत में बैन की चेतवानी दी है। एक न्यूज एजेंसी द्वारा विकिपीडिया पर अपमानजनक जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया है।

Wikipedia ban In India: हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया के खिलाफ एक कड़ा रुख अपनाते हुए उसे पूरे भारत में बैन करने की चेतावनी दी है। विकिपीडिया पर आरोप है कि उसने कोर्ट के पहले दिए गए आदेश का पालन नहीं किया है। दरअसल, एक न्यूज एजेंसी द्वारा विकिपीडिया पर आरोप लगाया है कि प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी सही नहीं होती है और अपमानसूचक होती है। इसी मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia को अवमानना का नोटिस जारी किया।

विकिपीडिया ने दिया जवाब
विकिपीडिया को चलाने वाली फाउंडेशन विकिमीडिया ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत में लोगों को मुफ्त और सही जानकारी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकिमीडिया ने कहा है कि हम लोगों तक फ्री में ऑनलाइन सही जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को फटकार लगाते हुए कहा, "अगर आपको भारत पसंद नहीं है, तो भारत में काम मत कीजिए... हम सरकार से विकिपीडिया को बैन करने के लिए कहेंगे।" विकिपीडिया की ओर से कोर्ट में उपस्थित वकील ने कहा कि जानकारी देने में देरी इसलिए हुई क्योंकि विकिपीडिया को कुछ जरूरी प्रेजेंटेशन करनी थीं और चूंकि प्लेटफॉर्म भारत के बाहर भी काम करता है, इसलिए कोर्ट में पेशी में भी देरी हुई। विकिपीडिया ने ये भी कहा कि उनके पेज पर कंटेंट वालंटियर द्वारा लिखा जाता है।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला तब शुरू हुआ जब एक समाचार एजेंसी ने विकिपीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें विकिपीडिया पर 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा गया। समाचार एजेंसी का आरोप है कि विकिपीडिया पेज पर किए गए कुछ संपादन गलत और अपमानजनक थे, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

क्या भारत में बैन हो जाएगा Wikipedia?
अगर कोर्ट विकिपीडिया के खिलाफ कठोर कदम उठाता है, तो प्लेटफॉर्म को देश में बैन करने का भी आदेश दे सकती है। देखना होगा कि कोर्ट विकिपीडिया के जवाब से कितना संतुष्ट होती है।

5379487