E8N Ultra Mini LED TV launched: Hisense ने चीनी मार्केट में अपनी लेटेस्ट E8N Ultra Mini LED TV को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी Hisense E8N Pro कस्टमाइज़्ड सीरीज़ की सक्सेसर के तौर पर लॉन्च की गई है। ब्रांड ने टीवी को 2 स्क्रीन साइज में पेश किया है। यह टीवी ऑब्सीडियन स्क्रीन प्रो से लैस है। यहां हम आपको टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी बता रहे हैं। 

E8N Ultra Mini LED TV के स्पेसिफिकेशन 
E8N अल्ट्रा कस्टमाइज़्ड मिनी-LED TV दो साइज़ में उपलब्ध हैं। इसमें 75 और 85 इंच की बड़ी स्क्रीन शामिल है। यह टीवी ऑब्सीडियन स्क्रीन प्रो से लैस है जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। छोटे मॉडल में 4,000 पार्टीशन हैं जबकि 85-इंच वर्जन में 5,376 पार्टीशन हैं। Hisense E8N Ultra में 5,800 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस, 98% का DCI-P3 कलर गैमट कवरेज और BT.2020 स्पेस का 90% है।

Hisense E8N Ultra मिनी-LED टीवी मिलीमीटर वेव रडार तकनीक से लैस हैं जो टीवी के ऑडियो और वीडियो प्रदर्शन को एडजस्ट करने के लिए रियल टाइम में यूजर्स की स्थिति और दूरी का उपयोग करता है। नए मॉडल डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन के साथ संगतता के साथ 2.1.2-चैनल स्पीकर से भी लैस हैं।

टीवी A73 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB/128 GB की मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन है। यह ब्लूटूथ 5.3 और WiFi 6 को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें दो HDMI, एक RJ45, USB-A 2.0, USB-A 3.0 और एक 3.5mm ऑडियो जैक भी है।

E8N Ultra Mini LED TV की कीमत 
नए Hisense E8N अल्ट्रा मिनी-एलईडी टीवी JD.com से 75-इंच मॉडल के लिए 12,999 युआन ( लगभग 14,939 रुपए) और 85-इंच वेरिएंट के लिए 16,999 युआन ( लगभग1,95,496 रुपए) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। दो नए Hisense E8N मिनी-एलईडी टीवी की ग्लोबली मार्केट में उपलब्धता की जानकारी बाद में जारी किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेः- Xiaomi के इस टीवी पर मिल रही ₹12000 की भारी छूट; डॉल्बी विजन के साथ मिलेगा 30 वॉट Output साउंड; खरीदने टूट पड़े लोग