Flipkart Big Billion Days Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन से लेकर एंड्रायड स्मार्टफोन्स तक जबरदस्त छूट के साथ उपलब्ध है। अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स का सही तरीके से उपयोग करें, तो आपके लिए iPhone 15 Pro Max को सस्ते दामों पर खरीदना आसान हो सकता है। तो आइए इसपर मिल रहे शानदार डिल पर एक नजर डालते हैं।

iPhone 15 Pro Max सस्ते में खरीदने का मौका
Flipkart पर इस बार iPhone 15 Pro मॉडल्स पर बंपर छूट मिल रही है। आप iPhone 15 Pro Max (256GB) को ₹70,000 से कम में अपना बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इसे इतने कम दामों में खरीदा जा सकता है।

वर्तमान में iPhone 15 Pro Max (256GB) की कीमत Flipkart Big Billion Days Sale में ₹1,21,999 है। हालांकि, बैंक और पेमेंट ऑफर्स के जरिए आपको ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके साथ ही अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे आप एक्सचेंज करके ₹61,550 तक की छूट मिल सकती है, जिसमें ₹5,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट शामिल है।

इसके अलावा, अगर आप iPhone 14 Pro Max से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपको iPhone 15 Pro Max केवल ₹68,899 में मिल सकता है, जो कि iPhone 16 से ज्यादा सस्ता है।

iPhone 15 Pro की कीमत और ऑफर्स
अगर आप 6.7-इंच की बड़ी डिस्प्ले नहीं चाहते हैं, तो iPhone 15 Pro भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सही ऑफर्स और डील्स के साथ आप इसे ₹50,000 से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Infinix ने Hot 50 5G फोन का 4G वेरिएंट किया लॉन्च, कीमत इतनी और फीचर्स लगभग Same

एप्पल ने की आईफोन 15 प्रो की बिक्री बंद
Apple ने अपने नए iPhone 16 मॉडल्स को लॉन्च करने के साथ ही iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की बिक्री बंद कर दी है। लेकिन Flipkart पर ये दोनों मॉडल्स अब भी उपलब्ध हैं और इन पर भारी छूट मिल रही है।

iPhone 13 भी सस्ते में उपलब्ध
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान आईफोन 13 सीरीज के सभी मॉडल्स की भी खूब मांग देखने को मिल रही है। इस समय iPhone 13 का 128GB वेरिएंट महज ₹40,999 में खरीदने के लिए उपलब्ध है।