Google new feature: गूगल अपने करोड़ो यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स लेकर आता है। इसी सिलसिले में गूगल अब अपने यूजर्स के लिए एक नया कामल का फीचर लेकर आया है। इसका नाम Listen to this page है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी पसंद आने वाला हैं, जिन्हें पढ़ना बेहद पसंद है। इस फीचर के जरिए अब आप अपने फोन, टैब या लैपटॉप में टेक्स्ट को पढ़ने के अलावा सुन भी सकेंगे।

इसकी मदद से यूजर्स अब म्यूजिक और पॉडकॉस्ट की तरह वेबपेज को भी सुन सकते हैं। इस अपडेट फीचर की खासियत है कि आप इसे अपने डिवाइस को बंद करके भी उपयोग कर सकते हैं। चलिए अब इस लेटेस्ट अपडेट के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

कैसे काम करता हैं ये नया फीचर 
इस नए फीचर के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पहले की तरह बस क्रोम ब्राउजर पर जाना है। यहां अब आपको किसी भी वेब पेज को खोलकर ऊपर साइड में में More बटन पर टैप करें। इसके बाद “Listen to this page” के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस पर टैप करने के बाद अब आप टेक्स्ट को पढ़ने के साथ सुन भी सकेंगे।

खास बात है कि आप इसे अपनी हिंदी के साथ-साथ 12 भाषाओं में भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि गूगल ने इस फीचर को फिलहाल 12 भाषा- अरबी, बंगाली, चाइनीज, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियन, जापानी, पुर्तगीज, रशियन, और स्पेनिश में रोलआउट किया है।  

इन वेबपेजों में काम नहीं करेगा फीचर 
आमतौर पर तो, यह फीचर गूगल के सभी वेबपेजों पर काम करेगा। लेकिन अभी भी आपको ऐसे कई पेज मिल जाएंगे जिसमें  Listen to this page का ऑप्शन नहीं मिलेगा। ऐसे वेबपेज में यह फीचर काम नहीं करेगा। साथ ही इसमें आपको रिवाइंडर, पौज, फास्ट फॉरवर्ड और प्ले का ऑप्शन मिलता है, जिसकी मदद से आप उसकी प्लेबैक स्पीड को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। 

ये भी पढे़ः- Instagram Viral Tips: बिन्नू रानी की तरह वायरल हो जाएगी आपकी भी इंस्टाग्राम रील, बस फॉलो करने होंगे ये 4 आसान ट्रिक्स