गूगल ने Gemini AI ऐप को भारत में किया लॉन्च; 9 भारतीय भाषाओं के साथ मिलेंगे कई ए़डवांस फीचर 

Gemini AI app lunched in India: गूगल ने भारत में Gemini AI ऐप को लॉन्च कर दिया है। ये मोबाइल ऐप कई एडवांस फीचर के साथ आता है, जो 9 भारतीय भाषाओं में मौजूद है।;

By :  Desk
Update: 2024-06-18 07:03 GMT
Gemini AI
Gemini AI ऐप भारत में हुआ लॉन्च।
  • whatsapp icon

Gemini AI app lunched in India: भारत में गूगल ने एक नए मोबाइल ऐप Gemini AI को लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी की सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी है। खास बात है कि यह ऐप 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही यह ऐप कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें डॉक्यूमेंट अपलोड और डेटा एनालिसिस जैसे फीचर्स भी मिलने वाले है। चलिए अब इस मोबाइल ऐप के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

Gemini AI ऐप भारत में लॉन्च 
भारत में Google ने अपने बार्ड एआई चैटबॉट को फरवरी में री-ब्रांड किया था। इसी सिलसिले में अब गूगल ने Google Gemini के नाम से एक अलग ऐप लॉन्च किया है। हालांकि भारतीय यूजर्स को इस मोबाइल ऐप के उपयोग लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ा है। गूगल इसे लगभग 4 महीने बाद स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर लॉन्च कर देगा।

खास बात है कि इस ऐप के जरिए चैटबॉट को पहले से भी और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। यह ऐप 9 भारतीय भाषओं के साथ आता है। जिसमें यूजर्स हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में भी ऑनलाइन सर्च कर पाएंगे।

सुंदर पिचाई ने किया ऐलान
अल्फाबेट और गूगल कंपनी के सीईओ सुदंर पिचाई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जेमिनी ऐप के लॉन्च की घोषणा की है। पोस्ट में सीईओ ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि आज भारत में अपना Gemini AI मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो 9 भारतीय भाषाओं में उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि ऐप में इन 9 भाषाओं के समेत अन्य लोकल भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यह ऐप एडवांस फीचर के साथ आता है। 

ये लोग कर पाएंगे इस्तेमाल
आपको बता दें इस ऐप का उपयोग सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर कर सकेंगे। जेमिनी ऐप को मैसेजिंग और गूगल मैसेज ऑन वेब के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। यह ऐप ऑनलाइन सर्चिंग के काम को आसान बना देगा। यूजर्स को इसमें वॉइस सर्च का फीचर भी मिलने वाला है। साथ ही इसमें डॉक्यूमेंट अपलोड और डेटा एनालिसिस जैसे खास फीचर्स भी मौजूद होंगे।   

ये भी पढ़ेः- Motorola S50 Neo जल्द होगा लॉन्च: 3C सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा 33W तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Similar News