OnePlus Nord CE 4 gets new update: OnePlus यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले महीने, ब्रांड ने OnePlus Nord CE 4 की हीटिंग समस्या को ठीक करने के लिए एक अपडेट जारी किया था। अब, कंपनी ने आखिरकार मुख्य OxygenOS 14.0.1.704 अपडेट को जारी करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट फोन में नए एनिमेशन को पेश करता है, जो टच कंट्रोल को बेहतर बनाता है और कैमरे की कुछ समस्याओं को भी ठीक करता है। यह अपडेट आपके फोन के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देगा। चलिए इस लेटेस्ट अपडेट के बारें में विस्तार से जानते हैं। 

OnePlus Nord CE 4 में आए नए आकर्षक और स्मूथ एनिमेशन
कंपनी द्वारा जारी OxygenOS 14.0.1.704 फोन में नए एनिमेशन लाते हैं। ये एनिमेशन फोन में ऐप को खोलते और बंद करते समय आइकन और राउंडेड कॉर्नर के ट्रांसफॉर्मेशन को और भी स्मूथ और बेहतर बनाते हैं। साथ ही नोटिफिकेशन ड्रॅॉअर को नीचे स्लाइड करने पर बाउंस एनिमेशन इफ़ेक्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं ये क्विक सेटिंग आइकन और विजेट के लेयर इफ़ेक्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे ज़्यादा नैचुअरल और ऑकर्षक विज़ुअल इफ़ेक्ट मिलता है।

नया टच कंट्रोल एक्सपीरियंस 
इस अपडेट से स्क्रीन के एक तरफ से अंदर की ओर स्वाइप करने या लैंडस्केप मोड में ऐप से बाहर निकलने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करने पर ट्रांज़िशन एनीमेशन मिलता है। अब आप अधिक ऐप देखने के लिए किसी बड़े फ़ोल्डर के लोअर राइट कॉर्नर पर टैप कर सकते हैं। यह अपडेट टच कंट्रोल रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाता है।

होम स्क्रीन और हाल ही के टास्क स्क्रीन पर टैप करना और स्वाइप करना अब तेज़ और अधिक स्मूथ हो गया है। ऐप खोलने बंद करने, रीसेंट टास्क में आने-जाने और ऐप्स के बीच स्विच करने जैसे कार्यों में भी टच रिस्पॉन्स बेहतर हो गया है। यह अपडेट बड़े फोल्डर उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए भी काफी अच्छा है। इससे अब ऐप्स को होम स्क्रीन पर आसानी से ले जा सकते है। 

सिक्योरिटी और सिस्टम
ये अपडेट सिस्टम स्थिरता में सुधार करता है।
साथ ही इसमें सिस्टम सेफ्टी को बढ़ाने के लिए जून 2024 Android सिक्योरिटी पैच को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें कम्युनिकेशन से जुड़ी चीजों को भी ठीक किया गया है। इससे यूजर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्शन का एक्सपीरियंस मिलेगा। 

कैमरा
यह नया अपडेट कुछ खास स्थितियों में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान होने वाली स्टटर (हकलाने) की समस्या को भी ठीक करता है। साथ ही फ़ोटो डिस्प्ले से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है।

फिलहाल ये अपडेट भारत में सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी इसे जल्द ही सभी उपयोगकर्ताओं के लिए जारी कर सकती हैं। यदि आपको अभी तक OTA अपडेट अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो आप सेटिंग में जाकर, डिवाइस के बारे में, फिर OxygenOS का पर जाएं और वहां चेक अपडेट पर टैप करें। 

ये भी पढे़ः- हॉनर का दबदबा! LCD पैनल वाले Honor X60i फोन को जल्द करेगा लॉन्च, TENAA साइट पर हुआ स्पॉट; जानें स्पेसिफिकेशन