HP Omen Max 16 Launched: HP अपनी लैपटॉप लाइनअप में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में एक और नया Omen Max 16 लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप 24-कोर Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 32GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5080 GPU और 1TB SSD स्टोरेज भी है।
HP Omen Max 16 में 16-इंच की IPS LCD स्क्रीन है, जिसकी रिफ्रेश रेट 240Hz तक है। लैपटॉप में वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी है और यह 330W पावर एडॉप्टर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस केवल 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यहां हम इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानेंगे।
HP Omen Max 16 की कीमत और उपलब्धता
भारत में HP Omen Max 16 की कीमत 3,09,999 रुपए से शुरू होती है। इस गेमिंग लैपटॉप को शैडो ब्लैक (Shadow Black) कलर में बेचा जाएगा। इसे Amazon या HP ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः iPhone 17 Pro Max: सबसे अलग डिजाइन और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, पूरी डिटेल लीक
खरीदार कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए नो-कॉस्ट EMI भुगतान का विकल्प चुनने पर 10,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफ़र बैंक ऑफ़ बड़ौदा, यस बैंक, SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक, IDFC फ़र्स्ट बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड पर मान्य है।
◢◤◢◤OMEN MAX 16(発売中)◢◤◢◤https://t.co/bzRGsMDfTp#OMEN 史上最高峰の2025年新作ゲーミングノート
— OMEN JP (@OMENbyHP_jp) April 12, 2025
「MAX」、つまり「最高」ってこと。
🔹Intel Core Ultra HXシリーズ(最高)
🔹NVIDIA GeForce RTX 50シリーズ(最高)
🔹Gen5 SSD、DDR5メモリ(最高)… pic.twitter.com/IMDuVppL4g
HP Omen Max 16 के स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर
HP Omen Max 16 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स Windows 11 पर चलता है और इसमें Omen AI ऑप्टिमाइज़ेशन का बीटा वर्ज़न है। लैपटॉप में 16-इंच WQXGA (2,560×1,600 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ़्रेश रेट 60Hz और 240Hz के बीच है और इसकी पीक ब्राइटनेस 500nits तक है।
HP ने Omen Max 16 को 24-कोर Intel Core Ultra 9 275HX CPU के साथ 32GB DDR5 RAM से लैस किया है। इसमें 16GB GDDR7 मेमोरी के साथ Nvidia GeForce RTX 5080 GPU है। HP Omen Max 16 में आपको 1TB तक का SSD स्टोरेज मिलता है।
ये भी पढ़े-ः 30 घंटे तक चलने वाले LG Xboom Buds TWS लॉन्च: 10mm ग्रैफीन ड्राइवर्स के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स, जानें कीमत
HP Omen Max 16 में कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, दो USB टाइप-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं। लैपटॉप में 1080p IR कैमरा और डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन हैं।
HP Omen Max 16 में 6-सेल 83Wh Li-ion बैटरी है जिसे शामिल पावर एडॉप्टर का उपयोग करके 330W पर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका माप 356.5×269×24.8 मिमी है और इसका वजन 2.68 किलोग्राम है।