Huawei Nova 13 Series Launched Date Confirmed: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 13 सीरीज को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस सीरीज के साथ  Harmony OS का नया वर्शन भी लॉन्च करेगी, जिसे Harmony OS Next कहा जाता है।

इस इवेंट में कंपनी संभवतः फ़ोन, टैबलेट, स्मार्ट स्क्रीन और स्मार्ट होम डिवाइसों सहित विभिन्न प्रोडक्ट के लिए नए सॉफ़्टवेयर के रिलीज़ शेड्यूल की पुष्टि करेगी। लॉन्च इवेंट से पहले, Nova 13 और Nova 13 Pro को Huawei के Vmall पर लिस्ट किया गया है। यहां हम इस अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स के बारें में बता रहे हैं। आइए जानें.. 

ये भी पढ़ेः- Vivo X200 लॉन्च: डाइमेंशन 9400 चिप के साथ मिलेगा Origin OS 5; देखें कीमत-फीचर 

Huawei Nova 13 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च 
Huawei Nova 13 और Nova 13 Pro दोनों ही डिवाइस को 22 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करेगी। डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले कैमरा, बैटरी और डिजाइन समेत तमाम फीचर्स से पर्दा उठ गया है। 

Nova 13 सीरीज के फीचर्स 
आधिकारिक लिस्टिंग से पता चलता है कि Nova 13 और Nova 13 Pro चार रंगों में उपलब्ध होंगे, जैसे कि लॉडन ग्रीन, फेदर सैंड व्हाइट, फेदर सैंड पर्पल और स्टार ब्लैक। नोवा 13 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा, जबकि प्रो मॉडल तीन विकल्पों में आएगा, जैसे कि 256 जीबी, 512 जीबी, और 1 टीबी।

ये भी पढ़ेः- realme 12x 5G पर मिल रही छप्परफाड़ छूट: Flipkart पर खरीदने टूट पड़े लोग; देखें डिटेल  

चिपसेट और 12 जीबी रैम। पीछे की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सल का RYYB प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। हालाँकि नोवा 13 और 13 प्रो की बैटरी क्षमता के बारे में पता नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि डिवाइस 100W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। सुरक्षा के लिए, नोवा 13 डुओ में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।