Logo
Huawei Nova Flip Phone Launch: Huawei Nova Flip Phone Launch: हुआवेई ने अपने नए फोल्डेबल फोन- Huawei Nova Flip को लॉन्च कर दिया। यह 50MP डुअस कैमरा के साथ आता है। आइए स्पेक्स, फीचर्स और कीमत जानते हैं।

Huawei Nova Flip Phone Launch: हुआवेई ने चीन में Huawei Nova Flip फोन को लॉन्च किया है, जो इसका पहला Nova-ब्रांडेड फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। यह फोल्डेबल फोन 50MP डुअस कैमरा, Kirin 8000 चिपसेट, 4,400mAh बैटरी सहित और भी कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। आइए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Huawei Nova Flip के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
हुआवेई नोवा फ्लिप की मोटाई मटेरियल के आधार पर अलग-अलग होती है। प्लेन लेदर वर्जन के लिए 15.08mm, फोल्ड होने पर ग्लास वर्जन के लिए 15.12mm और अनफोल्ड होने पर क्रमशः 6.88mm और 6.9mm है। प्लेन लेदर वेरिएंट का वजन 195 ग्राम है, जबकि ग्लास वेरिएंट का वजन 199 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नोवा फ्लिप में 6.94 इंच की OLED LTPO फोल्डेबल स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 2690 x 1136 पिक्सल है, जो 1Hz से 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्राप्त कर सकता है और इसमें कम झिलमिलाहट के लिए 1440Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग की सुविधा है।

यह भी पढ़ें: मार्केट में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy S24 FE, चेक करें संभावित स्पेक्स

कैमरे के मोर्चे पर, हुआवेई नोवा फ्लिप में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। जबकि, पीछे की तरफ, इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 2.15 इंच की OLED कवर स्क्रीन है। चौकोर आकार की कवर स्क्रीन के साथ एक डुअल-कैमरा यूनिट है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 1/1.56-इंच RYYB सेंसर और f/1.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। सिक्योरिटी के लिए, इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है।

यह भी पढ़ें: 100 घंटे की बैटरी लाइफ वाला boAt Airdopes ProGear ईयरबड लॉन्च, जानिए कीमत

यह फोल्डेबल फोन किरिन 8000 चिपसेट से लैस है, जिसे 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी मिलती है।

Huawei Nova Flip की कीमत
कंपनी ने Huawei Nova Flip फोन को चीन में कुल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 12GB+256GB मॉडल की कीमत 5,288 युआन (लगभग 62,099 रुपए) है। जबकि, 12GB+512GB मॉडल की कीमत 5,688 युआन (लगभग 66,796 रुपए) और 12GB+1TB मॉडल की कीमत 6,488 युआन (लगभग 76,191 रुपए) है। यह चार कलर ऑप्शन्स: न्यू ग्रीन, स्टाररी ब्लैक, जीरो व्हाइट और सकुरा पिंक में आता है।

5379487