Logo
Infinix ZERO Flip Launch: इंफिनिक्स ने भारत में अपने पहले फ्लिप फोन- ZERO Flip को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस सिंगल वेरिएंट में आता है और इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix ZERO Flip Launch: इंफिनिक्स ने भारत में अपने पहले फ्लिप फोन ZERO Flip को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जो ग्राहकों को आकर्षित करता है। साथ ही इसकी प्राइस भी कम रखने की कोशिश की है, जिससे सैमसंग, वनप्लस सहित अन्य ब्रांड्स के फोल्डेबल फोन्स को टक्कर दिया जा सके। आइए Infinix ZERO Flip की कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसे हैं Infinix ZERO Flip के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोल्डेबल फोन में 3.64 इंच की कवर स्क्रीन है जो कस्टमाइज करने योग्य 3D एनिमेटेड बेट्स और TikTok, YouTube और WhatsApp जैसे लोकप्रिय ऐप के लिए फास्ट शॉर्टकट प्रदान करती है। इसी तरह इसमें 6.9 इंच का FHD+ 120 LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है।

कंपनी का कहना है कि ZERO Flip अपने 400,000-फ़ोल्ड हिंज के साथ लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें तीन कैमरे दिए गए हैं, जिनमें एक 50MP का मेन कैमरा, एक 150-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 32MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। सभी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

फ्लिप होने के बाद ZERO Flip एक मिनी DV (डिजिटल वीडियो) में बदल जाता है, जिससे इसे पकड़ने में आसानी होती है।इसमें कई तरह के वीडियो टेम्प्लेट हैं, और बिल्ट-इन AI Vlog मोड प्रदान करता है।

यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8020 चिप से लैस आता है और Android 14-आधारित HiOS पर चलता है। कंपनी ने इसे 2 Android OS अपडेट और 3 साल के लिए सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 8GB RAM, 512GB स्टोरेज और 4,720mAh की बैटरी है जो 70W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix ZERO Flip की कीमत और उपलब्धता
Infinix ZERO Flip WGSN के ब्लॉसम ग्लो सिग्नेचर कलर और रॉक ब्लैक में आता है। कंपनी ने इस भारतीय बाजार में सिंगल 8GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपए है। यह 24 अक्टूबर से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक लॉन्च ऑफर के तहत SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5000 रुपए की छूट पा सकते हैं।

5379487