Jio Republic Day offer 2025: जियो का धमाकेदार ऑफर, 3599 रुपए के प्लान पर पाएं 3650 रुपए का लाभ

Jio Republic Day offer 2025
X
Jio Republic Day offer 2025
Jio Republic Day offer 2025: जियो ने इस गणतंत्र दिवस पर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। ग्राहकों को 3599 रुपए के प्लान पर 3650 रुपए के फायदें मिल रहे हैं।

Jio Republic Day offer 2025: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इस गणतंत्र दिवस पर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। जियो ने अपने वार्षिक प्लान के साथ आकर्षक लाभों का ऐलान किया है। अगर आप जियो सिम यूजर हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। तो आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जियो का 3599 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो के 3599 रुपए के प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में ग्राहक को डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। कुल मिलाकर, इसमें आपको 912.5GB डेटा पूरे साल के लिए मिलता है। साथ ही, यह प्लान जियो की True5G सर्विस का हिस्सा है। इसमें Jio Cinema, Jio TV, और Jio Cloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

गणतंत्र दिवस ऑफर में क्या है खास?
जियो ने 3599 रुपए के प्लान पर ग्राहकों को 3650 रुपए तक के अतिरिक्त लाभ देने का ऐलान किया है। यह ऑफर इस प्लान की कीमत से ज्यादा फायदे दे रहा है, जिससे यूजर्स को जबरदस्त बचत का मौका मिल रहा है।

ऑफर के प्रमुख फायदे:

  • AJIO पर छूट: 2999 रुपए से ज्यादा की खरीदारी पर 500 रुपए की सीधी छूट।
  • Tira पर ऑफर: 999 रुपए या उससे ज्यादा की शॉपिंग पर 25% तक की छूट।
  • Swiggy पर छूट: 499 रुपए या उससे ज्यादा की फूड ऑर्डर पर 150 रुपए की छूट।
  • EaseMyTrip पर ऑफर: फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपए तक की छूट।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story