Logo
JIO AIR FIBER PLANS: जियो एयर फाइबर ने देश में धूम मचा दी है। देश के करीब 4 हजार शहर और कस्बों में जियो फाइबर ने अपनी पहुंच बना ली है। इसका सालभर वाला प्लान लेने पर आपको इंस्टॉलेशन फ्री मिल जाएगा। इसमें OTT प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल्स मिलेंगे।

JIO AIR FIBER PLANS: रिलायंस जियो की Jio Air Fiber सर्विस देश के करीब 4 हजार शहर-कस्बों तक पहुंच गई है। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 19 सितंबर 2023 में इसकी शुरुआत हुई थी। कम समय में ही देश के 3939 शहरों में इसने अपनी पैठ जमा ली। इस सर्विस का प्लान 599 रुपए से शुरू होता है। इसके सभी प्लान्स में ग्राहकों को OTT और TV चैनल्स के फायदे मिलते हैं। कंपनी लंबी वैलिडिटी का ऑप्शन चुनने वाले ग्राहकों को FREE Instalations भी दे रही है। 

चलिए आपको JIO के एयर फाइबर के बारे में बताते हैं। 

599 रुपए वाला प्लान 

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान को आप 6 महीने और 12 महीने के लिए ले सकते हैं। प्लान में 1000 GB डेटा तक 30 MBPS तक की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा प्लान में 550+ TV चैनल्स के साथ 13 फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। ओटीटी सब्सक्रिप्शन में Jio Cinema, Sony Liv, Disney+ Hotstar, Lionsgate Play, ZEE5, Discovery+, Hoichoi, Sun NXT, ShemarooMe, DocuBay, ALTBalaji, Eros Now, Epic On शामिल हैं।   

899 रुपए वाला प्लान 

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान को आप 6 और 12 महीने के लिए ले सकते हैं। प्लान में 1000GB डेटा तक 100MBPS की स्पीड मिलेगी। प्लान में 550+ TV चैनल्स के साथ 13 फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। ओटीटी सब्सक्रिप्शन में Jio Cinema, Sony Liv, Disney+ Hotstar, Lionsgate Play, ZEE5, Discovery+, Hoichoi, Sun NXT, ShemarooMe, DocuBay, ALTBalaji, Eros Now, Epic On शामिल हैं। 

1199 रुपए वाला प्लान 

यह भी 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए आता है। इसे आप 6 और 12 महीने के लिए ले सकते हैं। प्लान में 1000GB डेटा तक 100MBPS  तक की स्पीड मिलेगी। प्लान में 550+ TV चैनल्स के साथ 15 फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। ओटीटी सब्सक्रिप्शन में Sony Liv, Disney+ Hotstar, Amazon Prime, Netflix Basic, Lionsgate Play, ZEE5, Discovery+, Hoichoi, Sun NXT, ShemarooMe, DocuBay, ALTBalaji, Eros Now, EPIC ON और Jio Cinema Premium शामिल हैं। बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलेगा।

इसके अलावा आप AirFiber Max के प्लान्स भी ले सकते हैं। 
1499 रुपए वाला प्लान
2499 रुपए वाला प्लान 
3999 रुपए वाला प्लान 
अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। 

कैसा रहेगा Jio Air Fiber का सेटअप 

जियो एयर फाइबर में इनडोर और आउटडोर यूनिट शामिल है। आउटडोर यूनिट को घर के बाहर या छत पर लगा सकते हैं। इनडोर यूनिट के घर के अंदर या ऑफिस में लगा सकते हैं। 
कंपनी इंस्टॉलेशन के लिए 1000 रुपए चार्ज करती है लेकिन अगर आप साल भर का प्लान लेंगे तो कंपनी आपको फ्री में इंस्टॉलेशन देगी। 

5379487