Logo
Microsoft down: माइक्रोसाइट 365 की सेवाएं गुरुवार, 12 सितंबर को अचानक ठप हो गईं, जिससे 16,000 से अधिक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Microsoft 365 की सेवाएं गुरुवार, 12 सितंबर को अचानक ठप हो गईं, जिससे 16,000 से अधिक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, इस घटना ने कई यूजर्स को प्रभावित किया। दो महीने पहले एक सॉफ्टवेयर अपडेट से लगभग 8.5 मिलियन Windows डिवाइस पर असर पड़ा था, जिससे एयरलाइंस, बैंक और हेल्थकेयर जैसी प्रमुख इंडस्ट्रीज में ऑपरेशंस पर बुरा असर पड़ा था।

Microsoft की प्रतिक्रिया
माइक्रोसाइट ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम उन समस्याओं की जांच कर रहे हैं, जिनमें यूजर्स Microsoft 365 सर्विसेज का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।" हालांकि, कंपनी ने इस आउटेज के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है और न ही यह बताया कि सेवाएं कब तक सामान्य होंगी। Microsoft के Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म ने बताया है कि AT&T नेटवर्क से जुड़ने में परेशानी आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

AT&T नेटवर्क की संभावित समस्या
Microsoft की सेवाओं में आई इस दिक्कत का संभावित कारण AT&T नेटवर्क हो सकता है। हालांकि, AT&T ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Downdetector के अनुसार, लगभग 4,000 यूजर्स ने AT&T सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की, जबकि 16,500 से अधिक यूजर्स ने Microsoft 365 सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कत की सूचना दी थी।

धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं सेवाएं
रिपोर्ट्स मुताबिक, Microsoft 365 की सेवाओं से जुड़ी शिकायतें 23,000 तक पहुंच गईं थीं, लेकिन कुछ समय बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर यह सूचना दी कि सेवाएं धीरे-धीरे फिर से सामान्य हो रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस समस्या को सुलझाने के करीब है और यूजर्स को जल्द ही सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो सकती हैं।

5379487