Moto Razr 40 : अगर आप फोल्डेबल फोन को काफी पसंद करते हैं तो आज हम आपको भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन बता रहे हैं। हम मोटोरोला के  Moto Razr 40 की बात कर रहे हैं। वहीं, फोन पर कुछ ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है। बजट रेंज में होने के बाद भी इसके फीचर काफी दमदार हैं। फोन में अच्छा प्रोसेसर, बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और बैटरी मिलती है। 

यह डिवाइस जून 2023 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही यह बाजार का सबसे किफायती फोन बना हुआ है। इसमें सेकेंडरी मिनी डिस्प्ले और प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन है। मोटो रेजर 40 में 4200 mAh कैपेसिटी वाली फ्लिप फोन की सबसे बड़ी बैटरी भी है। जानिए इस खबर में इसकी पूरी डिटेल...। 

इसे भी पढ़ें : Low Budget Smartphone : बस, 15 हजार रुपए जेब में रखो; आज ही खरीदें वीवो, सैमसंग और रेडमी के ये स्मार्टफोन

कीमत बस इतनी... 
भारत में इस फोन की कीमत 44,999 रुपए है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। फोन को मोटोरोल, रिलायंस डिजिटल ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। अमेजन अमेक्स क्रेडिट कार्ड पर 1500 की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। रिलायंस डिजिटल वन कार्ड और एयू बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपए की छूट मिल रही है। हालांकि यह छूट सीमित समय के लिए है। 

फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 59,999 रुपए थी। इसके हिसाब से इसकी कीमत पूरे 15000 रुपए कम हो गई है। 

Moto Razr 40 की खासियत 

फोन में 6.9 इंच का प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन है। यह OLED पैनल से लैस है। इसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन (2640*1080) और 144 हर्टज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में 1.5 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी है, जो रियर कैमरे के पास लगी है। इसमें 368*194 रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है, जो एड्रेनो 644 जीपीयू के साथ आता है। फोन को सिर्फ एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyUX पर काम करता है और जल्द ही इसे Android 14 अपडेट मिलने वाला है। 

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी 
इस फोन में Ios के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइल्ड एंगल लैंस है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 4K 30fps वीडियो शूट कर सकता है। फोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4200 mAh की बैटरी है। इसमें 5W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।