Logo
Motorola Edge 50 Pro Launch Soon: मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro पर काम कर रहा है। डिवाइस को कई सर्फिकेशन साइट्स पर देखा गया है, जिससे इसे जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है।

Motorola Edge 50 Pro Launch Soon: मोटोरोला लगातार भारत में अपने नए-नए स्मार्टफोन का अनावरण कर रहा है, जिसे ग्राहकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने कई स्मार्टफोन को पेश किया है। इसमें motorola g24 power, Moto G34 5G, Moto G04 जैसे अन्य डिवाइस शामिल है। अब, ब्रांड एक और अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर काम कर रहा है, जिसका नाम Motorola Edge 50 Pro है। इस को FCC, BIS और TRDA जैसे अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Motorola Edge 50 Pro को वैश्विक स्तर पर कई सर्टिफिकेशन मिले
एक महत्वपूर्ण अपडेट TDRA सर्टिफिकेशन से आया है, जिसने पुष्टि की है कि मॉडल नंबर XT2402-2 वाला मोटोरोला स्मार्टफोन एज 50 प्रो है। हालांकि लिस्टिंग से डिवाइस अन्य स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, लेकिन यह अपकमिंग फोन के आधिकारिक नाम की पुष्टि करती है।

इसके अतिरिक्त, FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट ने मॉडल नंबर XT2403-1, XT2403-2, XT2403-4 और XT2403-5 वाले कई मोटोरोला स्मार्टफोन को हरी झंडी दे दी है। हालांकि उनके मार्केटिंग नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन एज 50 प्रो के TRDA मॉडल नंबर से उनकी समानता से पता चलता है कि ये एक ही डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं। FCC सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि XT2403-2 मॉडल नंबर वाले डिवाइस में ई-सिम सपोर्ट है।

यह भी पढ़ेंः X100 Series के बाद Vivo ने लॉन्च किया एक पावरफुल बजट Smartphone, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ कैमरा दमदार

इसके अलावा, भारत में, BIS सर्टिफिकेशन ने मोटोरोला स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2403-1 और XT2431-1 के साथ लिस्ट किया है। हालांकि, इससे डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं होता है। लेकिन संभवतः ये डिवाइस Motorola Edge 50 और Motorola Edge 50 Pro हो सकते हैं।

बता दें कि, XT2403-2 मॉडल IMEI डेटाबेस में कोडनेम "Macan24" के साथ भी दिखाई देता है। यह कोडनेम पहले विश्वसनीय स्रोत इवान ब्लास द्वारा मोटोरोला एज 50 प्रो से जोड़ा गया था, जो संभवतः पुष्टि करता है कि ये FCC और BIS सर्टिफिकेशन एक ही डिवाइस से संबंधित हैं।

एक ट्विटर यूजर (@the_miraq) ने विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स के स्क्रीन शॉट को शेयर किया है।

यह भी पढ़ेंः Moto G04 की सेल शुरू, लॉन्च ऑफर, कीमत और फीचर्स देखें

इसके अतिरिक्त, मोटोरोला ने TUV रीनलैंड वेबसाइट पर संभावित एज 50 सीरीज एक्सेसरीज को भी पंजीकृत किया है। इनमें 50W वायरलेस चार्जर, 125W तक क्षमता वाले वायर्ड चार्जर और 4,500mAh की बैटरी शामिल है।

फिलहाल कंपनी ने मोटोरोला एज 50 सीरीज की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन से जुड़े अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

motorola g24 power के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
Moto G34 5G के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Moto G04 के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

5379487