Motorola Edge 60 Pro 5G Launch Soon: मोटोरोला ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में Motorola Edge 60 Pro को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में इस आगामी हैंडसेट को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इससे संकेत मिलते है कि कंपनी इस फोन को भारत सहित अन्य ग्लोबली मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
बता दे, कंपनी ने Motorola Edge 50 Pro को पिछले साल अप्रैल 2024 में भारत में लॉन्च किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ महीने बाद, इसका उत्तराधिकारी Motorola Edge 60 Pro जल्द ही आ सकता है। यहां हम इस हैंडसेट की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानें....
Motorola Edge 60 Pro को मिला BIS सर्टिफिकेशन
Motorola Edge 60 Pro को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर XT2503-2 के साथ लिस्ट किया है।
इसके साथ ही फोन के ग्लोबल वर्शन को कुछ समय पहले मॉडल नंबर XT2503-4 के साथ EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इस मॉडल नंबर के अलावा, इन सर्टिफिकेशन फिलहाल फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन चूंकि यह ऑनलाइन स्पॉट हो रहा है, तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में और अधिक जानकारी मिल सकती है।
य़े भी पढ़े-ः JioHotstar Subscription Plans: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक... ₹50 कम में मिलेगा हर तरह का कंटेंट, जानें पूरी डिटेल
Motorola Edge 60 Pro की संभावित कीमत
अगर Motorola XT2503-2 वाकई में Motorola Edge 60 Pro है, तो यह Edge 50 Pro का उत्तराधिकारी होगा। इस फोन के बेस मॉडल को ₹31,999 में लॉन्च किया था। उम्मीद है कि अपकमिंग हैंडसेट भी इस कीमत के आस-पास लॉन्च हो सकता है। आइए जब तक Motorola Edge 60 Pro अधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हो जाता है, तब तक Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स
बता दें, बाजार में मौजूद Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले है। पावर के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है, जो तेज-तर्रार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। कैमरा के लिहाज से फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो लेंस और फ्लैश सेंसर शामिल है।
इसके अलावा फोन में 4,500mAh की दमदार बैटरी के साथ 125W फास्ट वायर्ड-चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इसके उत्तराधिकारी से कुछ महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद की जा रही है।