Moto G15: मोटोरोला जल्द ही अपने नए Moto G15 को लॉन्च कर सकता है। इस फोन को हाल ही में Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। Motorola ने पिछले साल अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G14 को लॉन्च किया था, और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इसके उत्तराधिकारी Moto G15 को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है।

Moto G15: Geekbench लिस्टिंग से क्या पता चला?
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Moto G15 एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें 4GB रैम दी जाएगी। हालांकि, इसमें किस प्रोसेसर का उपयोग किया जाएगा, इस बारे में अभी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावना है कि इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, जिसमें 6 कोर की क्लॉक स्पीड 1.70GHz होगी और 2 कोर की स्पीड 2.0GHz पर क्लॉक होगी।

Moto G14 को एक 4G डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया था। अब, कहा जा रहा है कि कंपनी Moto G15 को भी 4G स्मार्टफोन रूप में पेश कर सकती है। डिवाइस के मदरबोर्ड को 'lmau' कोडनेम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपए से कम कीमत के 7 धाकड़ फोन, जो बनाएंगे लाइफ पार्टनर के करवा चौथ को स्पेशल

गीकबेंच स्कोर
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Moto G15 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 340 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1311 स्कोर हासिल किए हैं। यह पहली बार है जब यह स्मार्टफोन ऑनलाइन स्पॉट हुआ है। इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले दिनों में इसके फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में और भी जानकारियां आने की उम्मीद है।

मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा होगा
जैसा कि Moto G14 को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया था। ऐसे में संभावना है कि Moto G15 को भी एक मिड-रेंज फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। Moto G14 के फीचर्स और कीमत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।