Motorola Razr 50 Ultra और Edge 50 Neo का Mocha Mousse एडिशन लॉन्च: जानें कीमत और खासियत

Motorola Razr 50 Ultra and Edge 50 Neo Mocha Mousse Edition Launched
X
Motorola Razr 50 Ultra और Edge 50 Neo का Mocha Mousse Edition लॉन्च।
Motorola Razr 50 Ultra and Edge 50 Neo Mocha Mousse Edition: मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज में नया पैंटोन कलर ऑफ द ईयर 2025- मोचा मूस एडिशन पेश किया है।

Motorola Razr 50 Ultra and Edge 50 Neo Mocha Mousse Edition: मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज में नया पैंटोन कलर ऑफ द ईयर 2025- मोचा मूस एडिशन पेश किया है। इस साल की शुरुआत में, मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को स्प्रिंग ग्रीन, हॉट पिंक, मिडनाइट ब्लू और पीच फज कलर्स में और मोटोरोला एज 50 नियो को नॉटिकल ब्लू, लैटे, ग्रिजाइल और पॉइंसीआना कलर्स में लॉन्च किया गया था। अब ये स्मार्टफोन्स मोचा मूस जैसे आकर्षक एडिशन में भी उपलब्ध हो गए हैं।

पैंटोन कलर ऑफ द ईयर 2025
पैंटोन कलर इंस्टीट्यूट द्वारा चुना गया मोचा मूस (PANTONE 17-1230) एक ऐसा कलर है जो सादगी और शान का प्रतीक है। इसकी भूरापन भरी गहराई इसे एक आकर्षक और परिष्कृत रूप देता है। मोटोरोला ने इसे अपनी डिवाइसेज़ में ग्लोबल प्रतिनिधित्व देने के लिए चुना है।

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा और मोटोरोला एज 50 नियो
रेज़र 50 अल्ट्रा का नया कलर एडिशन इसे और भी बोल्ड और एलीगेंट बनाता है। इसमें स्मार्ट डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ एक स्टाइलिश टच जोड़ा गया है। वहीं, एज 50 नियो का यह नया एडिशन टिकाऊ डिजाइन और आकर्षक लुक्स का मिश्रण है। यह फोन न केवल देखने में प्रीमियम है बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी मजबूत है।

Motorola Razr 50 Ultra and Edge 50 Neo Mocha Mousse Edition: कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने कहा है कि इन फोन्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि केवल कलर्स का बदलाव किया गया है। यह एडिशन चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि पिछले साल की तरह यह एडिशन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। कीमत जानने के लिए क्लिक करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story