Motorola Razr 60 Ultra: 68W चार्जिंग सपोर्ट और 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च, 3C डेटाबेस में आया नजर

Motorola Razr 60 Ultra: मोटोरोला नया फ्लिप फोन Razr 60 Ultra को लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन में 68W चार्जिंग सपोर्ट और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है।;

Update: 2025-03-08 07:14 GMT
Motorola Razr 60 Ultra Launch soon with 68W charging support and 12Gb RAM, spot in 3c database
Motorola Razr 60 Ultra: 68W चार्जिंग सपोर्ट और 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च, 3C डेटाबेस में आया नजर।
  • whatsapp icon

Motorola Razr 60 Ultra: मोटोरोला अपना नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra को लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले कुछ हफ्तों में, Razr 60 Ultra को विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफार्मों पर देखा गया है, और अब इसे चीन में एक और सर्टिफिकेशन मिल चुका है। उम्मीग है कि इस अपकमिंग मॉडल में फ्लिप फोन फॉर्मेट होने मिल सकता है। आइए अब सबसे हालिया सर्टिफिकेशन से जो जानकारी मिली है, वह जानें...

Motorola Razr 60 Ultra: 3C डेटाबेस में आया नजर
मोटोरोला के नए Razr 60 Ultra को पहले भारतीय BIS डेटाबेस पर देखा गया था और पिछले महीने इसके रेंडर्स भी लीक हुए थे। अब, आगामी प्रीमियम फ्लिप फोन को चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर सर्टिफाइड किया गया है। इसे XT2551-3 मॉडल नंबर के साथ MV-688N चार्जर के साथ देखा गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि Motorola Razr 60 Ultra में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, चूंकि यह केवल चार्जिंग एडॉप्टर के लिए है, वास्तविक चार्जिंग रेट इससे कम हो सकता है।

जानकारी के लिए, Razr 60 Ultra को Razr+ (2025) के नाम से भी पेश किया जा सकता है। हाल की रेंडर लीक की मानें तो इस हैंडसेट का डिज़ाइन Razr 50 Ultra जैसा ही है, जिसमें एक बड़ा कवर डिस्प्ले और मुख्य फोल्डिंग स्क्रीन शामिल है। पीछे की ओर ड्यूल कैमरा सेटअप है और शायद इसके Rio Red वेरिएंट में वेगन लेदर फिनिश भी होगी।

पहले की लीक के आधार पर, कंपनी का यह नया फ्लिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite के 8-कोर संस्करण के साथ आता है, जिसमें 12GB RAM और Adreno 830 GPU है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 15 OS पर आउट ऑफ द बॉक्स चलेगा और इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।

Similar News