OnePlus यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। कंपनी ने अपने पुराने फोन OnePlus 9R में फिर से अपडेट कर दिया है। ब्रांड ने जनवरी के पहले सप्ताह में वन प्लस 9 आर के लिए एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजन OS 14 अपडेट रोल आउट किया था। अब इस फोन के लिए दो और अपडेट आ गए हैं। नए अपडेट में परफॉर्मेंस में सुधार, बग फिक्स और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच शामिल है। 

क्या मिलेगा नए अपडेट में... 
पहले अपडेट के रूप में OxygenOS 13.1.0.586 है, जो वन प्लस 9R में फरवरी 2024 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाता है। अपडेट कंप्लेंस समस्याओं के कारण स्मार्ट साइडबार में बैकग्राउंड स्ट्रीम फीचर को भी हटा देता है। दूसरा अपडेट OxygenOS 14.0.0301 है, जो पिछले वर्जन की तुलना में कई सुधार लाता है। इसमें ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार शामिल है। यह कुछ सिनेरियों में बैटरी लाइफ को बेहतर बनाता है और उस समस्या को ठीक करता है जहां डिवाइस को अनलॉक करने के बाद भी फिंगरप्रिंट आइकन स्क्रीन पर रहता है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अपडेट में ओवरऑल कैमरा स्टेबिलिटी में भी सुधार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें : Moto Razr 40 : ये है भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, इतने हजार कीमत कम हो गई

यूजर के पास क्या ऑप्शन 
अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा। जिन यूजर्स को अभी तक अपडेट नहीं  मिला है, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। यूजर को कोई बग या समस्या आती है तो उनके पास गूगल डायलर *#800# का उपयोग करके उन्हें एनालिसिस के लिए सबमिट करने का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा यूजर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वन प्लस कम्युनिटी पर जा सकते हैं। 

आ रहा है OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन 
कंपनी भारत सहित दुनिया में अपना OnePlus 12R Genshin Impact Edition स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। विजुअल और सॉफ्टवेयर कस्टमाइजेशन के अलावा फोन में एक यूनिक 'ऑप्टिकल प्रोजेक्शन' फीचर होने की बात भी कही गई है।