Logo
Nio Phone 2 launched soon: Nio अपने लेटेस्ट फोन Nio Phone 2 पर कथित तौर पर काम कर रहा है। लॉन्चिंग से पहले डिवाइस को 100W चार्जर के साथ 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है।

Nio Phone 2 launched soon: Nio ने अपने नए स्मार्टफोन Nio Phone 2 पर कथित तौर पर काम कर रहा है। एक विश्वसनीय टिपस्टर का दावा है कि फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन से मंज़ूरी मिल गई है। इससे फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही हैं। बता दें, Nio कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है, जो अब अपने पहले फोन Nio Phone 2 के साथ स्मार्टफोन फ्लैगशिप में विस्तार कर रही हैं। चलिए अब इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन पर भी एक नजर डाल लेते हैं। 

Nio Phone 2 3C सर्टिफिकेशन 
लॉन्च से पहले, मॉडल नंबर N2301 वाला Nio Phone 100W चार्जर से लैस 3C प्रमाणन प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई दिया। हालाँकि, फ़ोन केवल 66W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस संभवतः आगामी Nio Phone 2 है। हालाँकि इसमें 100W चार्जर लिस्टिड है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह अपने पूर्ववर्ती की तरह 100W चार्जिंग या 66W चार्जिंग का समर्थन करेगा।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मॉडल नंबर NBET02 और 4,900mAh (रेटेड वैल्यू) वाली Nio बैटरी मई में 3C सर्टिफिकेशन में देखी गई थी। यह संभावना है कि संभावित 5,000mAh की विशिष्ट वैल्यू वाली यह बैटरी Nio Phone 2 को पावर दे सकती है। याद दिला दें कि Nio Phone सितंबर में 3C के डेटाबेस में दिखाई दिया और उसी महीने आधिकारिक हो गया। इसलिए, संभावना है कि Nio Phone 2 इस महीने के अंत में या अगस्त में लॉन्च हो सकता है।

Nio फ़ोन में ओवरक्लॉक्ड 3.36GHz स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट, 6.81-इंच AMOLED 2K 120Hz स्क्रीन, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,200mAh की बैटरी है। ऐसी संभावना है कि Nio फ़ोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 के ओवरक्लॉक्ड वर्शन से लैस हो सकता है।

ये भी पढ़ेः- TCL ने लॉन्च किए 2 पावरफुल साउंडबार: Dolby Atmos, DTS के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर; जानें कीमत-फीचर 

5379487